Delhi Hit-and-Run Case: दिल्ली के उत्तम नगर में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, एक की हालत गंभीर

Hit and run case in Delhi
X
दिल्ली में हिट एंड रन एक मामला सामने आया।
दिल्ली के उत्तम नगर में एक दर्दनाक हिट-एंड-रन हादसे में 64 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि एक अज्ञात बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान कमलेश के रूप में हुई है।

दिल्ली के उत्तम नगर में एक दर्दनाक हिट-एंड-रन हादसे में 64 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि एक अज्ञात बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान कमलेश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे उन्हें इस हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि घायल पहले ही अस्पताल भेजे जा चुके हैं। कमलेश को दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल और लगभग 70 साल की घायल बुजुर्ग को माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक चश्मदीद के मुताबिक, यह हादसा उत्तम नगर टर्मिनल के पास हुआ, जब दोनों बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे। वाहन तेज रफ्तार में जनकपुरी की ओर से आ रहा था और टक्कर मारने के बाद तुरंत फरार हो गया। कमलेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि घायल बुजुर्ग की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन की पहचान कर ली गई है और आरोपी वाहन चालक को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल, 20 मीटर तक घसीटे गए

हाल ही में दिल्ली में हिट-एंड-रन का एक ओर केस सामने आया था। जिसमें एक कार चालक ने बेर सराय ट्रैफिक लाइट के पास दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर लटका कर 20 मीटर तक घसीटा था। इसके बाद ब्रेक लगाकर दोनों को जमीन पर गिरा दिया था। जिसके बाद दोनों पुलिस वाले घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग को अरेस्ट किया था। यह घटना 3 अक्टूबर 2024 की है। इस घटना का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़ें: चालक ने स्कूटी में टक्कर मारकर बच्चे के ऊपर चढ़ाई कार, आठ साल के मासूम की मौत, पिता घायल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story