दिल्ली चुनाव में अनोखा पोलिंग स्टेशन: विकासपुरी में एस्ट्रोनॉट बने वॉलंटियर्स, PSLV और चंद्रयान पर रखा गया थीम

PSLV and Chandrayaan Theme in Vikaspuri for Delhi Elections 2025
X
विकासपुरी विधानसभा सीट पर चंद्रयान और PSLV थीम पर पोलिंग बूथ।
Vikaspuri Assembly Seat: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस दौरान विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ पर अनोखा थीम देखने को मिला। यहां 'चंद्रयान से चुनाव तक भारत की उड़ान' थीम रखी गई। 

Vikaspuri Assembly Seat: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच दिल्ली का एक पोलिंग स्टेशन लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है और साथ ही इसे देख लोग हैरान हैं। इसकी वजह ये ही कि इस पोलिंग बूथ का थीम 'चंद्रयान से चुनाव तक भारत की उड़ान' है। इस थीम के साथ ही ये एक अनोखा पोलिंग बन गया है। यहां मतदाताओं का स्वागत करने के लिए वॉलंटियर्स मौजूद हैं, जो एस्ट्रोनॉट की वेशभूषा में हैं। इसके साथ ही यहां मतदाताओं के लिए टेलीस्कोप और बायोस्कोप भी लगाए गए हैं।

विकासपुरी में अनोखा पोलिंग बूथ

हम दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा सीट की बात कर रहे हैं। विकासपुरी के एसडीएम और रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. नितिन शाक्य ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विकासपुरी के एक पोलिंग स्टेशन का थीम 'चंद्रयान से चुनाव तक' पर आधारित है। यहां चंद्रयान और PSLV के मॉडल दिखाए गए हैं, जिन्हें दिल्ली कॉलेज, भारती कॉलेज और शिवाजी कॉलेज के छात्रों ने बनाया है। लोगों को पुरानी यादें ताजा करने के उद्देश्य से टेलीस्कोप और बायोस्कोप लगाए गए हैं। लोगों को ये अनोखी थीम काफी पसंद भी आ रही है और लोग यहां फोटो क्लिक करा रहे हैं।

विकासपुरी सीट पर कितना हुआ मतदान

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दोपहर तीन बजे तक कुल 46.55 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं विकासपुरी सीट की बात करें, तो यहां पर सुबह 11 बजे मतदान फीसदी 21.52 था। 1 बजे ये मतदान फीसदी 34.80 पहुंच गया और तीन बजे इस विधानसभा सीट पर 47.08 फीसदी लोग मतदान कर चुके हैं। वहीं पहले नंबर पर मुस्तफाबाद विधानसभा है, जहां सबसे ज्यादा मतदान हुए हैं। यहां पर 56.12 फीसदी मतदान हुआ। दूसरे नंबर पर सीलमपुर विधानसभा सीट है, जहां 54.29 फीसदी मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें: सीलमपुर में बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग, महिला वोटर्स ने कहा- हमारे वोट पहले ही डल चुके

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story