मयूर विहार हत्याकांड: पुरानी रंजिश में अपहरण के बाद युवक को पत्थर से कुचला, आरोपी गिरफ्तार 

Double Murder in Delhi about the garbage Controversy
X
कूड़े को लेकर विवाद में अज्ञात ने की दो यूवक की हत्या।
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में 18 अप्रैल को एक युवक का अपहरण कर उसे यमुना खादर में बेरहमी से पीटने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। अब पुलिस ने वारदात को सुलझा लिया है।

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र में 18 अप्रैल को एक युवक का अपहरण कर उसे यमुना खादर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद युवक को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अब हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, हत्या में इस्तेमाल पत्थर और अपहरण में इस्तेमाल बाइक को भी बरामद कर लिया गया है।

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि आरोपियों की पहचान विक्की और अमित के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अलग-अलग गांव के हैं। आरोपी विक्की त्रिलोकपुरी गांव से और अमित चिल्ला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि हत्या कि सूचना उन्हें 18 अप्रैल को मिली थी, जिसमें उन्हें बताया गया था कि चिल्ला गांव निवासी संजय नामक युवक लापता है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान जामिया नगर थाना क्षेत्र के यमुना नदी से एक युवक का शव बरामद होने की जानकारी
मिली।

पुलिस ने बताया कि शव की पहचान संजय के रूप हुई। पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से पता चला कि संजय की हत्या की गई है। जिसके बाद हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस हत्या का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुआ है। विक्की और अमित ने मिलकर संजय की हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर विक्की के साथी अमित को उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ेंः महिला की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश, पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

हत्या के पीछे ये थी पुरानी रंजिश
पुलिस ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई है। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में खुलासा हुआ कि करीब 7 महीने पहले अमित और विक्की का चिल्ला गांव में रहने वाले कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। तब संजय ने गांव के लोगों का साथ दिया था। तभी से दोनों आरोपी बदले की आग में झुलस रहे थे और बदला लेने के लिए उसकी मौत की साजिश रची थी। आरोपी संजय के गांव में गए थे, सड़क पर जा रहे संजय को दोनों ने जबरदस्ती अपनी बाइक पर बिठाया और उसे यमुना खादर की तरफ ले गए। बाद में उसे पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर शव यमुना में फेंक दिया।

ये भी पढ़ेंः शाहदरा में युवक की हत्या से दहला इलाका, 19 वर्षीय कृष्णा भी घायल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story