CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम रेखा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की टिप्पणियों को लेकर ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की। सीएम रेखा गुप्ता ने इस दौरान कहा कि ममता बनर्जी की सोच संकीर्ण है। रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि ममता बनर्जी को संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करना नहीं आता है। सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सारा देश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर गर्व करता है और ममता बनर्जी का यह आचरण देश के प्रथम नागरिक का अपमान करता है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरा मानना है कि पश्चिम बंगाल की सीएम की सोच संकीर्ण है और उन्हें संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का सम्मान करना नहीं आता है। देश की राष्ट्रपति जो भारत की प्रथम नागरिक हैं और देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर विराजमान एक आदिवासी महिला हैं और पूरे देश के लोग उन पर गर्व करते हैं। रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि राष्ट्रपति ममता बनर्जी के राज्य में गई थीं और उन्होंने राष्ट्रपति का अपमान किया। सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि यह शर्मनाक है कि पूरे देश के लोग पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर जवाब मांग रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सबके लिए शर्मनाक है और ममता बनर्जी को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। बंगाल और देश की जनता उनसे इस मुद्दे पर जवाब मांग रही है।
राष्ट्रपति ने उठाया सवाल
राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि मुझे बहुत दुख हो रहा है कि लोग यहां सम्मेलन में नहीं पहुंच सके क्योंकि यह बहुत दूर आयोजित हुआ था। राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे नहीं पता कि प्रशासन के लोगों ने ऐसा क्यों किया उन्होंने ऐसे स्थान को क्यों चुना जहां संथाल समुदाय के लोग नहीं जा सकते। राष्ट्रपति ने राज्य नेतृत्व की अनुपस्थिति पर सवाल करते हुए कहा कि अगर राष्ट्रपति किसी जगह पर आती है तो वहां राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी आना चाहिए लेकिन वह लोग नहीं आए।










