Delhi Suicide Case: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 14 मेट्रो स्टेशन के ट्रैक पर एक छात्रा ने बोर्ड परीक्षाओं के तनाव में आकर छलांग लगा दी। पुलिस ने घायल छात्रा को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया है और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Delhi Suicide Case: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 14 मेट्रो स्टेशन पर एक छात्र ने चलती मेट्रो के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। मामला शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है। इसके बाद लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल छात्रा को पुलिस और मेट्रो स्टाफ ने तुरंत बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 12:58  बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पीसीआर में बताया गया कि द्वारका सेक्टर 14 के मेट्रो स्टेशन के पास एक लड़की मेट्रो ट्रैक पर कूद गई है। सूचना मिलने के बाद संबंधित थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लड़की को तुरंत मेट्रो कर्मचारियों की मदद से इलाज के इंदिरा गांधी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक में जांच में सामने आया है कि घायल लड़की एक छात्रा है। होश में आने के बाद लड़की ने बयान दिया कि वह बोर्ड की परीक्षाओं के चलते काफी तनाव में है। इसी के चलते मानसिक तनाव में आकर छात्रा के मन में यह खौफनाक विचार आया और उसने मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगा दी।

डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा के दोनों घुटनों में चोट आई है। लेकिन उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मेट्रो स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया था लेकिन मेट्रो कर्मचारियों ने जल्द ही स्थिति को बहाल कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।