Logo
Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की दीवारों पर विवादित नारे लिखकर चुनाव बहिष्कार की अपील की गई है।

Boycott Elections Slogans: देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई हैं। इस बीच वोटिंग से एक दिन पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की दीवारों पर विवादित नारे लिखे गए हैं। दरअसल, डीयू की दीवारों पर नारे लिखकर चुनाव बहिष्कार की अपील की गई है। इस संबंध में पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भगत सिंह छात्र एकता मंच (BSCEM) ने दीवारों पर लिखे नारे 'एक ही रास्ता नक्सलबाड़ी' जैसे नारों की जिम्मेदारी ली है।

स्व-घोषित युवा संगठन ने शेयर की तस्वीर

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में कई स्थानों पर दीवारों पर चुनाव बहिष्कार के विवादित नारे लिखे पाए जाने के बाद दो FIR दर्ज की गई हैं। मीडिया रिपोेर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार की सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने इलाके में नारे लिखे हुए दिखाई दिए। स्व-घोषित युवा संगठन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर नारों की तस्वीरें पोस्ट की थीं।

ये भी पढ़ें:- CM केजरीवाल को धमकी देने का मामला: दिल्ली पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

माओवाद व नक्सलियों के समर्थन में नारे 

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने कहा कि चुनावों के बीच कुछ शरारती तत्वों ने डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिख दिए। आरोपियों ने स्प्रे पेंट का इस्तेमाल कर चुनावों का बहिष्कार करने की बात लिखी। दूसरी ओर कुछ दीवारों पर माओवाद व नक्सलियों के समर्थन में भी नारे लिखे गए थे।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली छावनी में तब्दील, 33000 पुलिसकर्मियों के साथ 51 पैरामिलिट्री कंपनियां संभालेंगी चुनाव की जिम्मेदारी

मौरिस नगर थाने में छानबीन के बाद पब्लिक प्रॉपर्टी डिफेसमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की छानबीन जारी है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले में कई छात्रों से पूछताछ कर रही है। एक संगठन के नाम से नारे लिखे गए हैं। 

5379487