Logo
election banner
Bahadurgarh News: गुरुग्राम के रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस परोसी गई थी, जिसके चलते कई कस्टमर्स की तबीयत बिगड़ गई थी। इस रेस्तरां का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। लेकिन ऐसी ही घटना अब बहादुरगढ़ से भी सामने आ रही है।

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां कथा के दौरान मक्खन मिश्री का प्रसाद खाने से 6 लोगों की हालत बिगड़ गई है। इसमें 4 महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक प्रसाद खाते ही लोगों के मुंह में जलन और खून की उल्टियां होने लगीं। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फौरन सभी को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दो महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बाकि, अन्य लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला का गला बुरी तरह झुलस गया है।

पुलिस को नहीं मिली जानकारी

बहादुरगढ़ सिटी SHO विनोद कुमार ने बताया कि इस घटना के संबंध में अभी तक किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि प्रसाद में ऐसा क्या था, जिसकी वजह से महिलाओं को दिक्कत हुई। शिकायत मिलते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

मक्खन-मिश्री से खाने से बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ के बादली रोड पर मेला ग्राउंड के पास 31 मार्च से श्रीमद भागवत कथा शुरू हुई थी। 3 अप्रैल को कथा के दौरान ही श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। इसके बाद शाम को समापन अवसर पर महिलाओं को खीर और मक्खन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। लगभग से 5-6 लोगों को प्रसाद वितरित किया गया था। जैसे ही उन लोगों ने प्रसाद को खाया उनके मुंह में तेजी से जलन होने लगी और वे लोग चिल्ला ने लगे। यह देखे लोग डर गए। इसके अलावा बाकी अन्य लोगों को प्रसाद नहीं दिया गया।

प्रसाद खाने से बुरी तरह झुलसी जीभ

जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी है, उनमें सेक्टर-9 निवासी पूनम, रणजीत कॉलोनी निवासी भतेरी, बसंत विहार निवासी बिमला के अलावा एक अन्य महिला और दो छोटी बच्चियों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर रणजीत कॉलोनी निवासी भतेरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी जीभ बुरी तरह झुलस गई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से उनके परिजन काफी चिंतित हैं।

कुछ भी खाने पीने में असमर्थ हैं पीड़ित

वहीं, इस घटना पर अस्पताल के एक डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि सभी मरीजों का जीभ और गला बुरी तरह झुलस गया है। जिससे वे कुछ खा नहीं पा रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों को भी अभी तक मालूम नहीं चल पाया है कि प्रसाद में क्या मिला था। कथा के आयोजक का कहना है कि बुधवार को ये प्रसाद थोड़ा-थोड़ा सभी श्रद्धालु ही अपने घरों से लाए थे। खीर से किसी को परेशानी नहीं हुई, लेकिन मिश्री खाने से कुछ महिलाओं को दिक्कत हुई है।

गुरुग्राम से भी सामने आया ऐसा ही मामला

बता दें कि इससे पहले ही इस तरह की घटना हरियाणा के गुरुग्राम से भी सामने आई थी। यहां पर एक रेस्तरां में डिनर के बाद माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आईस दे दिया गया था। जिसके बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि, मामले में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने रेस्तरां एंड का लाइसेंस रद्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक अब इस नाम से रेस्टोरेंट को लाइसेंस नहीं मिल सकेगा। 

5379487