स्क्रैप माफिया अरेस्ट: रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल को थाईलैंड ने किया डिपोर्ट, दिल्ली-NCR में 250 करोड़ की संपत्ति जब्त

Scrap Mafia
X
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड गिरफ्तार।
Scrap Mafia: स्क्रैप माफिया रवि काना और गर्लफ्रेंड काजल झा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।

Scrap Mafia: स्क्रैप माफिया रवि काना और गर्लफ्रेंड काजल झा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। थाईलैंड पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को भारत डिपोर्ट किया था।आज दोपहर 2 बजे जैसे ही रवि काना और काजल झा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, तो दोनों को नोएडा पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया।

दोनों से नोएडा पुलिस ने पूछताछ की जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि 31 दिसंबर, 2023 को भारत से भाग कर थाईलैंड पहुंच गए थे। नोएडा पुलिस रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड को न्यायिक हिरासत में जेल भेजेगी।

दोनों की दिल्ली-एनसीआर में 250 करोड़ की संपति जब्त

पुलिस कुछ दिन बाद दोनों की रिमांड अदालत से मांगेगी। रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड नोएडा पुलिस की जांच और गिरफ्तारी की वजह से थाईलैंड पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों की लोकेशन ट्रेस की और थाईलैंड पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद थाईलैंड पुलिस ने दोनों को भारत डिपोर्ट कर दिया। अभी तक दिल्ली-एनसीआर में रवि काना और काजल झा की 250 करोड़ की संपति जब्त कर चुकी है। मामले में आगे की पूछताछ के बाद कई बड़े लोगों का खुलासा होगा।

काले धन का पता लगाएगी पुलिस

रवि काना को भारत लेकर आने के बाद अब पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उसने अवैध कारोबार को बढ़ाने के लिए आर्थिक तौर पर किससे मदद ली। दावा किया जा रहा है कि पुलिस के पास कई ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस सबूत भी हैं, जो रवि के गिरोह के लिए कार्य करते थे।

गैंग के 14 सदस्य पहले ही हुए थे गिरफ्तार

रवि काना के खिलाफ दुष्कर्म और दुष्कर्म एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। रवि काना के गैंग के 14 सदस्य पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। रवि के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। थाईलैंड पुलिस के साथ भी यह विवरण साझा किया गया था। इसके बाद वहां की पुलिस ने रवि और काजल को गिरफ्तार किया था। वहां पर दोनों को अदालत में प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद ही उन्हें भारत लाया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story