Saurabh Bhardwaj: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है। सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि पीएम और गृहमंत्री उनकी जासूसी कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने पीछे चल रही गाड़ियों का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अगर आपको मेरे पीछे पुलिस ही लगानी है तो वर्दी में लगाइए क्योंकि ऐसे पता नहीं चलेगा कि यह गैंगस्टर है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोग फिरौती मांगने वाले हैं। कौन लोग है, जो मेरा पीछा कर रहे हैं?
सौरभ भारद्वाज ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आज सुबह से दिल्ली पुलिस के लोग सादा वर्दी में उनके घर के आसपास घूम रहे हैं। वह वीडियो में आगे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं घर से निकला और जीके 1 पहुंचा। वहां से पटेल नगर जा रहा हूं लेकिन पुलिस अभी भी मेरा पीछा कर रही है। सौरभ भारद्वाज ने वीडियो में कार के अंदर से ही अपने पीछे चल रही कार का वीडियो दिखाया, जिसका नंबर DL12C17586 है। सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि इस गाड़ी में सादा वर्दी में पुलिस के लोग बैठे हैं, जो उनका पीछा कर रहे हैं।
सुबह से मेरी गाड़ी के पीछे दो काले शीशे वाली गाड़ियाँ चल रही हैं , शायद पुलिस है , सादे कपड़ों में है https://t.co/OXE9Xhrrci
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) March 8, 2026
इसके बाद उन्होंने देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर आपको मेरे पीछे पुलिस लगानी है तो वर्दी में लगाओ क्योंकि आपको ऐसे पता नहीं चलेगा कि गैंगस्टर हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि भाजपा के लोग फिरौती मांगने वाले हैं। सौरभ भारद्वाज ने सवाल करते हुए कहा कि कौन लोग हैं जो मेरा पीछा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं 2 कैमिस्ट की दुकान पर रुका लेकिन हर बार गाड़ी मेरे पीछे रही।
'आप' नेता ने आगे कहा कि मैं गृहमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि अगर आपको मेरी जासूसी करानी है तो कराइए। मेरा अंदाजा है कि यह पुलिस वाले लोग हैं क्योंकि मेरे घर के बाहर भी सादा वर्दी में पुलिस घूम रही थी और यह लोग पुलिस वाले नहीं हैं तो मुझे कैसे पता चलेगा कि आप जो देश में प्रजातंत्र बना रहे है वो ठीक नहीं है।










