Logo
election banner
Run For Viksit Bharat: दिल्ली विश्वविद्यालय और विकसित भारत एंबेसडर फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने डीयू के नॉर्थ कैंपस से विकसित भारत दौड़ को हरी झंडी दिखाई।

Run For Viksit Bharat: दिल्ली विश्वविद्यालय और विकसित भारत एंबेसडर ने आज बुधवार को 'रन फॉर विकसित भारत' का आयोजन किया। अभिनेता राजकुमार राव और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल समेत अन्य लोगों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस से विकसित भारत दौड़ को हरी झंडी दिखाई।

'विकसित भारत अभियान महत्वपूर्ण'

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि विकसित भारत अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। एक खिलाड़ी होने के नाते मैं कहूंगी कि फिटनेस के लिए रोजाना दौड़ना चाहिए। लेकिन आज हम यहां एक अलग कारण से हैं कि हम एक ऐसे भविष्य का निर्माण करें, एक ऐसे देश का निर्माण करें जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो। उन्होंने आगे कहा कि हम वैसे भी हर क्षेत्र में बहुत अच्छा कर रहे हैं। लेकिन मैं चाहती हूं कि हम और भी बेहतर काम करें। उन्होंने कहा कि मैं देख रही हूं कि महिलाएं हर क्षेत्र में अब ज्यादा अच्छा कर रही हैं। इसके साथ ही साइना नेहवाल लोगों से मतदान जरूर करने की अपील की।

कांग्रेस ने आचार संहिता का उल्लंघन बताया

बता दें कि दिल्ली कांग्रेस ने विकसित भारत एम्बेसडर के सहयोग से को डीयू में रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के आयोजन को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 'रन फॉर विकसित भारत' को रद्द करने की मांग भी की थी।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली विश्वविद्लायल में इन छात्रों की 100 प्रतिशत फीस होगी माफ

उन्होंने कहा था कि विकास भारत एम्बेसडर क्लब के सहयोग से दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा के 'विकास भारत' अभियान को बढ़ावा देना है। देवेंद्र यादव ने आगे कहा कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दयाल सिंह कॉलेज ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ विकसित भारत रन से संबंधित एक पोस्टर तैयार किया है, जो आदर्श आचार संहिता का भी स्पष्ट उल्लंघन है। 

5379487