Logo
एक ऐसी डिश है, जिसका जादू न केवल दिल्ली के लोगों पर चढ़ा है, बल्कि अन्य राज्यों में भी सबसे ज्यादा इसी डिश को लेकर ऑनलाइन ऑर्डर किए जा रहे हैं। जानिये इस डिश के बारे में, साथ ही बेस्ट रेस्टोरेंट की भी पूरी लिस्ट।

Delhi Best Biryani Restaurant: दिल्ली के ज्यादातर लोगों को नाश्ते में पराठे, कचौड़ी और बेडमी पूरी खाना पसंद है, वहीं इवनिंग स्नैक्स में मोमो, स्प्रिंग रोल, मसाला डोसा जैसे चाइनीज और साउथ इंडियन डिशेज को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि राजधानी में यह सभी डिशेज किसी भी वक्त उपलब्ध रहती है, लेकिन लोगों की पसंद की बात करें तो एक डिश ऐसी है, जिसने सभी को पछाड़ दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी डिश कौन सी है, जिसकी लत ने केवल दिल्ली वालों को ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लोगों को दीवाना बना रखा है। इससे पहले कि आप अपने दिमाग पर ज्यादा जोर दें तो बता देते हैं कि हम बिरयानी की बात कर रहे हैं। 

जी हां, बिरयानी ऐसी डिश है, जिसने भारतीयों को दीवाना बना रखा है। स्विगी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल भी बिरयानी लगातार दसवें साल भारतीय व्यंजनों में सबसे पहले पायदान पर रही, जिसे सबसे ज्यादा ऑनलाइन ऑर्डर किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि 2025 में बिरयानी के 93 मिलियन ऑर्डर हुए। इसका मतलब यह है कि एक मिनट में करीब 194-195 के बीच बिरयानी को मंगवाने के लिए ऑर्डर किया गया। बिरयानी का स्वाद केवल भारतीयों को ही नहीं बल्कि विदेशियों को भी खासा पसंद आ रहा है। कारण यह है कि दिल्ली के बेस्ट बिरयानी स्पॉट पर विदेशियों को भी इनका स्वाद चखते देखा जा सकता है। 

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और बिरयानी के शौकीन हैं, तो आपको राजधानी के ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की बिरयानी का स्वाद चखने के बाद यहां दोबारा लौटने को मजबूर हो जाएंगे। तो चलिये देरी किस बात की, आगे जानिये दिल्ली के बेस्ट बिरयानी कहां परोसी जाती हैं। 

अल जवाहर रेस्तरां (Delhi Best Biryani Places)

इन दिनों रमजान का पाक यानी पवित्र महीना (Ramadan 2026) चल रहा है। मुस्लिम रोजा, सहरी और इफ्तार कर रहे हैं। ऐसे में जामा मस्जिद के पास ऐसा रेस्टोरेंट है, जो कि नॉन वेज के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन, यहां की चिकन बिरयानी का स्वाद चखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचते हैं। अगर आपको बिरयानी पसंद है और अपने नजदीकी वाली शॉप की बिरयानी से ऊब चुके हैं, तो एक बार यहां का स्वाद चखना चाहिए। आप खुद को स्वाद की एक अलग ही दुनिया में पाएंगे। यहां चिकन बिरयानी प्लेट की कीमत 275 से 300 के बीच है। 

Al Jawahar Restaurant
अल जवाहर रेस्टोरेंट

आंध्र भवन की बिरयानी 

इंडिया गेट के पास फिरोजशाह रोड स्थित आंध्र भवन में आप शानदान बिरयानी का स्वाद चख सकते हैं। यहां की हैदराबादी चिकन दम बिरयानी के लिए खास मौकों पर लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। अगर आपको तीखी और दिखने में सादी दिखने वाली बिरयानी खाना पसंद है, तो आपको यहां की विजिट अवश्य करनी चाहिए। साथ ही, अपने दोस्तों और परिजनों को भी लाना चाहिए। 

कोलकाता बिरयानी हाउस (Kolkata Biryani House)

कोलकाता फिश डिशेज के लिए जानी जाती है, लेकिन दिल्ली का कोलकाता बिरयानी हाउस अपने बिरयानी के लिए प्रसिद्ध है। यहां की बिरयानी मुंह में रखते ही घुलती महसूस होगी। देसी मसालों से बनी बिरयानी की खुशबू आपकी भूख बढ़ाने का काम करेगी। यहां की बिरयानी में मसाले कम होते हैं, लेकिन स्वाद में अव्वल हैं। इस बिरयानी में उबला अंडा भी परोसा जाता है, जो कि बिरयानी के स्वाद को बढ़ा देता है।

Kolkata Biryani House
कोलकाता बिरयानी हाउस

डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर लिखी गई है। साथ ही, यूजर्स के अनुभवों को शब्दों में बयां करने का प्रयास किया गया है। बेस्ट बिरयानी परोसने वाले अन्य रेस्टोरेंट्स से जुड़ी जानकारी प्राप्त होने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा।     

5379487