Logo
Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने संसद में इनकम टैक्स पर बोलते हुए कहा कि जब पति-पत्नी के लंबे समय में होने वाले निवेश और खर्च एक ही हैं तो उनसे अगल-अगल इनकम टैक्स क्यों?

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा ने संसद भवन में कहा कि अगर टैक्स से बचना है तो शादी कर लो। 'आप' सांसद ने जॉइंट यानी ITR वाला फॉर्मूला सदन में रखा। इस दौरान राघव चड्डा ने कहा कि अगर पति-पत्नी दोनों कमाते हैं तो उन्हें अलग-अलग टैक्स देने और रिबेट लेने की जरूरत नहीं होगी। सांसद ने आगे कहा कि बल्कि इसके जरिए दोनों लोगों की सेविंग और रिबेट को मिलाया जाएगा और इस तरह से परिवार को टैक्स से बड़ी छूट मिल सकती है। इस दौरान राघव चड्डा ने अपनी बात को 3 उदाहरण के माध्यम से समझाने की कोशिश की।

'आप' सांसद ने कहा कि फिलहाल हमारे देश में हर व्यक्ति से अलग-अलग टैक्स वसूला जाता है। इसी के चलते शादीशुदा पति-पत्नी भी अलग टैक्स देने का काम करते हैं। साथ ही इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं। उन दोनों की कमाई को मिलाया नहीं जाता है। जबकि उन दोनों के लंबे समय में होने वाले खर्चे एक ही होते हैं। दोनों घर में खर्चे करते हैं वह भी एक ही होते हैं। फिर चाहे बच्चों की परवरिश हो या फिर कुछ और दोनों के कई तरह से खर्चे एक ही होते हैं।

राघव चड्डा ने कहा कि दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां पति और पत्नी को एक इकोनॉमिक यूनिट की तरह से देखा जाता है। साथ ही इनकम टैक्स को भी एक साथ फाइल करने का प्रावधान भी उन देशों में रखा गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत में पति-पत्नी खर्चे तो एक साथ करते हैं। लेकिन वहीं अगर इनकम टैक्स भरने की बात आती है तो उन्हें अपरिचित करार दे दिया जाता है।

7