A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Flyover: दिल्ली को जाम से राहत दिलाने के लिए कई इलाकों में फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के नामचीन इलाकों आनंद विहार और पंजाबी बाग को जाम से बचाने के लिए भी दो नए फ्लाईओवर बनाए गए हैं। हालांकि अभी तक इन फ्लाईओवरों को चालू नहीं किया गया है।
दोनों फ्लाईओवर बनकर तैयार हैं, लेकिन उद्घाटन न होने के कारण शुरू नहीं किया गया है। इसके कारण रास्ते भी डायवर्ट हैं और इससे इन इलाकों में लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। पहला फ्लाईओवर आनंद विहार में बनाया गया है और दूसरा पंजाबी बाग में बनाया गया है। ये दोनों ही इलाके काफी भीड़भाड़ वाले हैं।
पंजाबी बाग फ्लाईओवर बनकर तैयार
पंजाबी बाग में 1054 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनकर तैयार है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से रोहिणी, पीतमपुरा और शालीमार बाग से रिंग रोड के रास्ते से वेस्ट दिल्ली जाने वाले या नॉर्थ से वेस्ट दिल्ली आने जाने वालों को काफी आराम हो जाएगा। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से धौला कुआं से आजादपुर मंडी तक जाने वाले रिंग रोड का लगभग 17 किलोमीटर स्ट्रेच सिग्नल फ्री हो जाएगा।
बता दें कि पहले पंजाबी बाग क्लब के पास 500 मीटर लंबा और 2 लेन चौड़ा फ्लाईओवर था। उसे तोड़कर 1054 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया गया है। इसको बनाने में लगभग 352.32 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस फ्लाईओवर का काम सितंबर 2022 में शुरू हो चुका था, लेकिन फॉरेस्ट क्लीयरेंस न मिलने के कारण इसे बनने में देरी हुई है। अब इसका काम पूरा हो चुका है।
ये भी पढ़ें:- Delhi House AQI : दिल्ली के इस घर को छू भी नहीं पाया प्रदूषण, एक्यूआई के मामले में लंदन से भी है बेहतर
फॉरेस्ट क्लीयरेंस न मिलने के कारण हुई देरी
बता दें कि फ्लाईओवर के बनने में देरी की वजह रास्ते में आने वाले पेड़ थे। वन विभाग ने इन पेड़ों को नहीं हटाया था। इस वजह से इस फ्लाईओवर को बनने में देरी हुई। सितंबर 2022 में इसे बनाने का काम शुरू किया जा चुका था। अनुमान लगाया जा रहा था कि इसे जनवरी 2024 तक जनता को सौंप दिया जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ, लेकिन अब PWD (लोक निर्माण विभाग) की तरफ से इस पर ट्रायल के तौर पर यातायात शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक बना फ्लाईओवर
आनंद विहार बस अड्डे से लेकर अप्सरा बॉर्डर गाजीपुर रोड तक लगभग साढ़े 6 किलोमीटर लंबा सिग्नल फ्री फ्लाईओवर गलियारा बन चुका है। इस फ्लाईओवर को बनाते समय भी तीन पेड़ रास्ते में आ रहे थे। फॉरेस्ट विभाग की तरफ से इन पेड़ों को हटाने का क्लीयरेंस देरी से आया, जिसके कारण इसे बनाने में भी देरी हुई। यह फ्लाईओवर लगभग 1.7 किलोमीटर लंबा है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा।
आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक के बीच पड़ने वाली विवेक विहार और सूर्य नगर क्रॉसिंग की 2 लालबत्तियों को बंद कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर के बनने के बाद अप्सरा बॉर्डर से लेकर एनएच-24 पर पड़ने वाले गाजीपुर चौक तक का रास्ता स्ट्रेच सिग्नल फ्री हो जाएगा। इस कॉरिडोर के बनने के बाद इस रास्ते से गुजरने वाले लगभग 1.5 लाख लोगों को आराम होगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी को झटका: राउज एवेन्यू कोर्ट ने आतिशी के पक्ष में दिया फैसला, जानें क्या है पूरा मामला
चुनाव से पहले शुरू होने की उम्मीद
दिल्ली PWD की तरफ से कहा जा रहा है कि दोनों फ्लाईओवर बन चुके हैं और इनके आधिकारिक उद्घाटन के लिए परियोजनाओं से जुड़ी फाइल दिल्ली सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद उद्घाटन की तारीख फाइनल होगी। उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही दोनों फ्लाईओवरों का उद्घाटन किया जा सकता है।
इन दोनों फ्लाईओवरों का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था और इसे 2024 की शुरुआत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। कुछ अड़चनों के कारण निर्माण में देरी हुई। अभी भी इन दोनों फ्लाईओवरों में पेड़ों की अड़चन है, लेकिन इन पेड़ों से यातायात अधिक प्रभावित नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली प्रदूषण को लेकर NDMC अलर्ट: खान मार्केट में रातभर चला सफाई अभियान, कई बीजेपी नेता रहे शामिल
