haribhoomi hindi news
Pitbull Attack: राजधानी दिल्ली में कुत्तों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बच्चों पर कुत्ते के अटैक करने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती है। इस बीच अब महेंद्र पार्क में एक पालतू कुत्ते ने एक मासूम को निशाना बनाया है।

Pitbull Attack: राजधानी दिल्ली में कुत्ते के काटने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कुत्ते के अटैक की घटनाएं सामने आती रहती है। अब उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में सात का बच्चा विदेशी नस्ल के पिटबुल कुत्ते का शिकार हो गया। दरअसल मासूम को किसी काम से उसकी मां ने पड़ोसी के यहां भेजा था। मासूम ने दरवाजा खोला तो गेट पर पिटबुल खड़ा था। इससे बच्चा डर गया इसके बाद बच्चा भागने का प्रयास किया तो पिटबुल ने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे का नाम रेहांश है। रेहांश के चिल्लाने पर घर के लोग दौड़े और कुत्ते से छुड़ाया। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इसके बाद घायल बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घायल रेहांश परिवार के साथ ए ब्लॉक, जहांगीरपुरी इलाके में रहता है। पिता का नाम रंजीत सिंह जबकि मां का नाम प्रिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह घर पर ही थे। करीब दस बजे महिला ने बेटे रेहांश को पड़ोसी के सिलाई के कपड़े लेकर पड़ोस के घर में भेजा था। रेहांश ने जैसे ही पड़ोसी का दरवाजा खोला सामने पिटबुल खड़ा था। कुत्ते को देखकर रेहांश ने वापस भागने की कोशिश की। तभी पिटबुल ने वहीं पर उसे अपने पंजे मारने शुरु कर दिया और जबड़े में हाथ पकड़ लिया। कुत्ते ने रेहांश के पेट, हाथ और बाजू पर काट लिया। कुत्ते के मालिक ने रेहांश को छुड़ाकर अस्पताल भेजा। हालांकि रेहांश की हालत स्थिर है।

ये भी पढ़ें:- कुत्ते के काटने के बाद अजीब हरकत करने लगा था 4 साल का बच्चा, 15 दिन बाद मौत

मंदिर से लौट रहे बच्चे को कुत्ते ने बनाया निशाना 

गौरतलब है राजधानी दिल्ली में कुत्ते के काटने की यह पहली घटना नहीं है। बल्कि लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है। इससे पहले शाहदरा जिले से भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी। जहां बच्चा अपने पिता के साथ एक मंदिर से लौट रहा था। इस दौरान उसके पड़ोसी ने अपने पालतू कुत्तों को बाहर निकालने के लिए घर का दरवाजा खोला। गेट से बाहर निकलते ही पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

7