JLN Stadium Accident: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

JLN Stadium Accident
X
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हादसा।
JLN Stadium Accident: इस हादसे के बाद दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर मौजूद है और लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

JLN Stadium Accident: राजधानी दिल्ली से रोजाना बड़े हादसे की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों मेट्रो से जुड़ी दो घटनाएं सामने आई थी, वहीं अब दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पंडाल गिर जाने से कई लोग इसके नीचे दब गए हैं। यह हादसा गेट नंबर-2 के पास हुआ है। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस और रेस्क्यू टीमों को सूचित किया गया है। मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। प्राथमिक सूचना मिली है कि हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ को बेहद गंभीर चोटें लगी हैं। तमाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये...

बताया जा रहा है कि स्टेडियम में गेट नंबर 2 के पास के शादी के लिए पंडाल लगाया जा रहा है। इसके लिए वहां पर भारी मात्रा में पंडाल निर्माण के लिए लोहे के स्ट्रक्चर और अन्य सामान मंगया गया था।

कालकाजी मंदिर में मंच गिरने से कई लोग हुए थे घायल

बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले दिल्ली के कालकाजी मंदिर परिसर में आयोजित जागरण में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बी प्राक पहुंचे, उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। इस बीच मंदिर परिसर में बने लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बना मंच गिर गया। जिसके बाद मंदिर परिसर में हड़कपं मच गया। वहीं इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और 17 लोग घायल हुए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक्शन लेते हुए जागरण के दो आयोजकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान तुगलकाबाद निवासी सतीश कुमार और कालकाजी निवासी अनुज मित्तल के रूप में हुई थी। पुलिस ने इस हादसे में अन्य लोगों के बयान दर्ज कर उनकी जांच की थी। इस हादसे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दुख जताया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story