haribhoomi hindi news
उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी इलाके में एक महिला ने अपनी भाभी पर उसके प्राइवेट पार्ट को काटने का आरोप लगाया है। उसका भाभी के साथ कपड़े धोने और सुखाने को लेकर विवाद हुआ था।

Delhi Nand Bhabhi Fight: उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी इलाके से एक खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल, खजूरी इलाके की श्रीराम कालोनी में भाभी और ननद के बीच कपड़े धोने और सुखाने के लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। ननद ने अपनी भाभी पर उसके प्राइवेट पार्ट पर दांत से काटने का आरोप लगाया है, जिसमें ननद गंभीर रूप से घायल हो गई।

भाभी ने ननद के प्राइवेट पार्ट को काटा

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि जेपीसी अस्पताल से एक महिला के घायल होने पर भर्ती की कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया कि महिला के प्राइवेट पार्ट पर दांत से काटने का निशान और वह अपनी भाभी पर आरोप लगा रही कि उसकी भाभी ने काटा है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामला दर्ज किया। पुलिस को कॉल 23 अगस्त रात में करीब 8 बजे मिली थी।

कपड़े धोने और सुखाने को लेकर हुआ था झगड़ा

पीड़ित महिला ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह खजूरी इलाके में श्रीराम कालोनी में रहती है। उसका भाभी से कपड़े धोने और सुखाने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद भाभी ने अपने पति यानी पीड़िता के भाई को बुला लिया। भाई ने आते ही लात और मुक्कों से मारना शुरू कर दिया। इस दौरान ही उसकी भाभी ने उसके प्राइवेट पार्ट को जोर से काट लिया। युवती को किसी तरह परिवार के बाकी सदस्यों ने बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खजूरी खास थाने में मामले की एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वहां ताला लगा था। पीड़िता का भाई शोएब और भाभी शीरीन फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

7