Logo
Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है, जिसका एक वीडियो मुख्य सचिव एसपी गोयल ने एक्स पर जारी किया है।

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। यहां पर टर्मिनल बिल्डिंग से लेकर एयरपोर्ट सर्विलांस रडार और नेविगेशन सिस्टम तक हर तरह के उपकरण की व्यवस्था कर ली गई है। उद्घाटन से पहले इस एयरपोर्ट के कार्य प्रगति का वीडियो भी सामने आया है, जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शेयर किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उद्घाटन की तैयारी भी तेज कर दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव एसपी गोयल एक्स पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें  एयरपोर्ट के संचालन के लिए जरूरी हर पहलु की प्रगति के बारे में बताया गया है। जिसमें एयरपोर्ट की एक्सिस रोड से लेकर ईंधन टैंक, ऑपरेशन सेंटर, जल और सीवेज व्यवस्था, चेक पोस्ट, टर्मिनल बिल्डिंग, घरेलू टर्मिनल काउंटर, ईगेट्स, बैगेज हैंडलिंग, लाउंज, विमानों को खड़ा करने के लिए एप्रन, कार्गो टर्मिनल, सोलर फॉर्म, एटीसी, ग्राउंड हैंडलिंग के वाहनों के लिए सीएनजी पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन, रनवे, नेगिवेशन सिस्टम, टेक्सी-वे जैसे कामों को दिखाया गया है।  

2024 में किया गया था ट्रायल

एयरपोर्ट के निर्माण कार्य के बाद अब, केवल एयरोड्रम लाइसेंस से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है, जो अब आखिरी फेज में है। एयरपोर्ट के पहले फेज को कुल 1334 हेक्टेयर में बनाया है। बता दें कि 2024 दिसंबर में एयरपोर्ट के रनवे पर विमान उतारकर ट्रायल भी किया गया था, जो सफल रहा था। 

साल 2025 में अक्तूबर के आखिरी और नवंबर के पहले सप्ताह में भी रनवे पर छोटे विमान को उतारकर उपकरणों की जांच की गई थी। इसके अलावा एयरपोर्ट बना रही कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की तरफ से 2 बार स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को यात्री बनाकर चेक इन, बोर्डिंग और बैगेज हैंडलिंग समेत दूसरी यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का विश्लेषण किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि उद्घाटन के बाद यह प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए  haribhoomi.com के साथ।

5379487