दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच घमासान का वीडियो सामने आया है। इस घटना को देखकर यूजर्स मजा ले रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने मेट्रो के सुरक्षा इंतजाम पर सवाल उठाए हैं।

देश की राजधानी में आए दिन सड़कों पर मारपीट की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के बीच लड़ाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है। अगर कहा जाए कि दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए दंगल का मैदान बन चुका है, गलत नहीं होगा। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच घमासान का वीडियो सामने आया है। इस घटना को देखकर यूजर्स मजा ले रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स मेट्रो में ऐसी बढ़ती घटनाओं पर चिंता भी जता रहे हैं। 

दिल्ली मेट्रो के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री सामान्य तरीके से यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान अचानक दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर बहस छिड़ जाती है। यह बहस तेजी से हाथापाई तक पहुंच जाती है और एक दूसरे को पछाड़ने की कोशिश में लग जाते हैं। इस वीडियो को @1K_Nazar अकांउट ने शेयर किया है, जिस पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

मेट्रो में लड़ाई के वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि सीट का संग्राम,दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। मार चारों तरफ पड़ेंगी, दो लड़के मिलकर एक आदमी को पीट रहे हैं। इस पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इस वीडियो का मजा ले रहे हैं, वहीं कुछ लोग मेट्रो सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल मेट्रो प्रशासन की ओर से इस वीडियो पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।