दिल्ली में जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, छह महीने में ट्रैक का काम पूरा होगा

namo bharat train run soon
X
दिल्ली में जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन
Delhi Namo Bharat Train: दिल्ली में नमों भारत ट्रेन के लिए ट्रैक बिछाने और ट्रैक पर ओएचई लगाने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

Delhi Namo Bharat Train: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 82 किमी लंबे दिल्ली मेरठ आरआटीएस कॉरिडोर के 17 किमी लंबे साहिबाबाद से दुहाई के बीच ट्रेन को चलाने में कुछ महीनों की देरी जरूर हुई है, लेकिन नमो भारत ट्रेन 14 किमी दिल्ली ट्रैक पर समय से पहले दौड़ सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि साहिबाबाद से सराय काले खां तक ट्रैक बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

अधिकारियों ने दी जानकारी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के अधिकारियों के मुताबिक, आनंद विहार स्टेशन को कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन से जोड़ा गया है। न्यू अशोक नगर से आनंद विहार स्टेशन के बीच की दूरी लगभग 7 किमी है। भूमिगत हिस्से के नीचे आनंद विहार के दोनों ओर चार समानांतर सुरंग बनाई गई।

आनंद विहार स्टेशन को न्यू अशोक नगर से जोड़ने के लिए खिचड़ीपुर में एक रैंप बनाया गया है। वहीं, आनंद विहार अंडरग्राउंड स्टेशन को साहिबाबाद स्टेशन को वैशाली से जोड़ने के लिए दूसरा रैंप बनाया गया है। दोनों रैंप का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

ये भी पढ़ें:-Delhi Amrit Udyan: अमृत उद्यान जनता के लिए कब खुलेगा, यहां जानें सभी नियम और जानकारियां

अगले आठ महीने में शुरू होगा ट्रायल

अधिकारियों के अनुसार, अगले छह महीने के अंदर ट्रैक का काम लगभग पूरा हो जाएगा और आठ महीने के अंदर इसका ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव होंगे, ऐसे में केंद्र सरकार जनवरी महीने में हरी झंडी दिखा सकती है।

ट्रैक पर ओएचई का काम जल्द शुरू होगा

दिल्ली में नमों भारत ट्रेन के लिए ट्रैक बिछाने और ट्रैक पर ओएचई लगाने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इन दोनों रैंपों का निर्माण पूरा होने से आनंद विहार स्टेशन दिल्ली और मेरठ दोनों एलिवेटेड सेक्शन से जोड़ा गया है। रैंप का निर्माण पूरा होने से आरआरटीएस कॉरिडोर न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक जुड़ गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story