Logo
Faridabad News:  फरीदाबाद नगर निगम ने मुजेसर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण कार्य के लिए बुलडोजर कार्रवाई की और लगभग 150 से ज्यादा अस्थाई और अवैध कब्जों को खाली कराया। पढ़िए पूरी खबर....

Faridabad News: फरीदाबाद के मुजेसर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण कार्य के लिए फरीदाबाद नगर निगम ने प्रशासनिक कार्रवाई की है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), फरीदाबाद नगर निगम और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने 150 से अधिक अवैध कब्जों को हटाया है। ये कब्जे अंडरपास के रास्ते में बाधा बन रहे थे। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से इन अवैध निर्माणों को हटाया गया।

मकान और दुकानों की तोड़फोड़

इस अभियान में फाटक के सामने वाली सड़क पर बने मकानों, दुकानों और अन्य संरचनाओं को भी जेसीबी से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में कई छोटी-छोटी दुकानें, अस्थायी निर्माण और झुग्गियां प्रभावित हुईं। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, इस कार्रवाई में लगभग 150 से ज्यादा अस्थायी दुकानें और झुग्गियां को हटाया गया है। यह कार्रवाई सरकारी जमीन को खाली कराने के लिए की गई, ताकि अंडरपास का काम बिना रुकावट के शुरू हो सके।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

कार्रवाई के दौरान स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि उन्हें कोई पहले से नोटिस नहीं दिया गया। कई लोगों को अचानक तोड़फोड़ से परेशानी हुई। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह विकास कार्य के लिए जरूरी कदम था। मुजेसर फाटक पर लगने वाला लंबा जाम लोगों के लिए बड़ी समस्या है, और अंडरपास बनने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। 

अंडरपास से क्या फायदा होगा?

यह अंडरपास दिल्ली-मथुरा रेलवे लाइन पर मुजेसर क्रॉसिंग पर बन रहा है। इससे रेलवे फाटक पर ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। निर्माण से इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को रोजाना आने-जाने में आसानी होगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द यह प्रोजेक्ट पूरा किया जाए, जिससे फरीदाबाद के इस हिस्से में विकास की रफ्तार बढ़े। 

5379487