फेमस होने के लिए शर्मनाक हरकत: दिल्ली के इंडिया गेट पर मॉडल ने टॉवल में किया डांस, यूजर्स का चढ़ा पारा, देखें वीडियो

Model Dance in Towel on India Gate
X
मॉडल ने टॉवल में इंडिया गेट पर किया डांस।
दिल्ली के इंडिया गेट पर सन्नति मित्रा नामक एक मॉडल ने टॉवल पहनकर डांस किया। लोगों ने सोशल मीडिया पर उसकी इस हरकत की काफी निंदा की और दिल्ली पुलिस से महिला को गिरफ्तार करने की मांग की।

India Gate Viral Video: दिल्ली का इंडिया गेट एक ऐतिहासिक और खूबसूरत राष्ट्रीय धरोहर है। यहां लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने या घूमने-फिरने के लिए आते हैं। यहां पर बहुत से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स अपनी वीडियो, फनी कंटेंट आदि बनाते नजर आते हैं। कई बार लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपनी हद तक भूल जाते हैं।

सन्नति मित्रा नाम की एक मॉडल ने भी कुछ ऐसी ही हरकत की। मॉडल ने देश की शान और ऐतिहासिक धरोहर इंडिया गेट पर अपनी सभी लिमिट्स को क्रॉस कर दिया। उसने यहां टॉवल में एक वीडियो बनाया। वीडियो सामने आने के बाद लोग बुरी तरह से भड़क गए और उसके खिलाफ नेगेटिव कमेंट करने लगे।

ये भी पढ़ें: मेकअप और लडकियों के कपड़े पहनकर दिल्ली मेट्रो में दिखा युवक, Video वायरल

मॉडल पर भड़के लोग

सन्नति मित्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की है। इस रील में वो दिल्ली में इंडिया गेट के सामने टॉवल में डांस करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सन्नति ने इस पोस्ट के कैप्शन में इंटरनेशनल मेन्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

यूजर्स बुरी तरह से भड़क गए हैं और वे मॉडल के खिलाफ कमेंट कर रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स दिल्ली पुलिस से महिला के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इंडिया गेट देश की शान है। यहां पर शहीदों का स्मारक है और यहां ऐसी हरकत करना निंदनीय है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में घुसे पुरुष, दिल्ली पुलिस ने थप्पड़ मार-मारकर ऐसे निकाला बाहर

कमेंट कर नाराजगी जाहिर कर रहे यूजर्स

इस वीडियो पर लगभग 12 हजार लाइक्स, 820 कमेंट्स और लगभग 1200 लोगों ने इसे शेयर किया है। कमेंट सेक्शन में मॉडल पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। रंजन रोबिनहूड नाम के यूजर ने कमेंट कर दिल्ली पुलिस से महिला को सजा देने की गुजारिश की है। वहीं राम्या द टेरर नाम की यूजर ने महिला को गिरफ्तार करने की मांग की है। अंकित कुमार मेघवाल ने पुलिस केस की मांग की है।

Viral Video from India Gate
इंडिया गेट पर मॉडल ने टॉवल में किया डांस, लोगों ने लगाई क्लास।

सनी कुमार वर्ल्ड यूजर ने दिल्ली पुलिस की ऑफिशियल इंस्टाग्राम आईडी को टैग करते हुए ऐतिहासिक इमारतों पर ऐसी हरकतों को रोकने के लिए कहा है। राम राज मोहन नाम के यूजर ने मॉडल को अरेस्ट कर 3 साल के लिए जेल भेजने की मांग की है। समय बलवान यूजर आईडी से कमेंट किया गया है कि इंडिया गेट शहीदों का स्मारक है। इसे गंदगी को कहीं और फैलाओ। इतना ही नहीं रोस्टिंग महाराज नाम के यूजर ने महिला को जूतों से मारने तक की बात कही है।

ये भी पढ़ें: पैसे न मिलने पर ट्रांसजेंडर ने दिल्ली मेट्रो में एक शख्स को दी गाली, कपड़े उठाकर दिखाई अश्लीलता

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story