Than Singh Ki Pathshala: थान सिंह की पाठशाला में पहुंचीं मिस वर्ल्ड 2024 की मॉडल्स, बच्चों संग की मस्ती

Miss World 2024
X
थान सिंह की पाठशाला में पहुंची मिस वर्ल्ड 2024 की मॉडल्स।
मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह दिल्ली में आयोजित किया गया। मिस वर्ल्ड 2024 में भाग ले रहीं प्रतियोगी दिल्ली के लाल किले के पास हेड कांस्टेबल थान सिंह की पाठशाला में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और खूब मस्ती की।

Than Singh Ki Pathshala: 28 साल बाद भारत में मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह दिल्ली में 22 फरवरी को किया गया, वहीं इसका समापन समारोह मुंबई में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली में हुए उद्घाटन समारोह के दौरान मिस वर्ल्ड 2024 में भाग ले रहीं प्रतियोगी हेड कांस्टेबल थान सिंह की पाठशाला में पहुंचीं और बच्चों के साथ समय बिताया।

मॉडल्स ने बच्चों संग बिताया समय

दरअसल, मुंबई में होने वाले मिस वर्ल्ड 2024 में भाग ले रहीं प्रतियोगी गुरुवार यानी 22 फरवरी को दिल्ली के लाल किले के पास हेड कांस्टेबल थान सिंह द्वारा गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क चलाई जा रही पाठशाला में पहुंची। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और बच्चों के साथ खूब मस्ती भी की। इस दौरान सभी मॉडल्स ने हेड कांस्टेबल थान सिंह के इस प्रयास की खूब सराहना की।

Than Singh Ki Pathshala
थान सिंह की पाठशाला

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसको लेकर एक पोस्ट किया। अपनी पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉडल्स बच्चों के साथ समय बिताते हुए खूब मस्ती कर रही हैं।

बता दें कि मिस वर्ल्ड 2024 की इसकी सभी प्रतियोगिताएं 18 फरवरी से 9 मार्च के बीच देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित की जाएंगी। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत में 28 साल बाद किया जा रहा है। इससे पहले भारत में साल 1996 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

भारत की सिनी शेट्टी ले रही हैं हिस्सा

मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में इस बार भारत की ओर से सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। सिनी शेट्टी 21 साल की हैं और वह फेमिनिन मिस इंडिया की विजेता रही हैं। इस बार मिस वर्ल्ड 2024 में 120 प्रतियोगी हिस्सा ले रही हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की गतिविधियां नई दिल्ली के भारत महामंडपम में चल रही हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story