पानी विवाद मामला: शाहदरा में नाबालिग लड़की ने पड़ोसी महिला के पेट में घोंपा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Police
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
दिल्ली के शाहदरा में एक नाबालिग लड़की ने अपने पड़ोसी महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी है। दोनों में पानी को लेकर विवाद हुआ था।

Delhi Women Murder: दिल्ली के शाहदरा में एक नाबालिग लड़की ने एक महिला की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मृतक महिला, नाबालिग लड़की की पड़ोसी थी। बताया जा रहा है कि महिला और नाबालिग की मां का पानी भरने को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया था। इसके बाद महिला ने लड़की का हाथ मोड दिया था। जिससे नाबालिग बहुत गुस्से में आ गई। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को पीसीआर कॉल पर शुक्रवार रात लगभग 11 बजे इस घटना की सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि उसकी पत्नी के पेट में चाकू मार दिया गया है। उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की जरूरत है। इसके बाद फौरन पुलिस की टीम भीकम कॉलोनी गली नंबर 2 में पहुंची, यहां पर एक मकान की पहली मंजिल पर कमरे में एक महिला को घायल अवस्था में पाया गया।

महिला के पेट में लगा था चाकू

महिला के बाएं हाथ पर 2-3 कट के निशान थे और पेठ पर एक छोटा-सा घाव था। इसके बाद उसे तुरंत डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि महिला का नाम सोनी है और उसके पति का नाम सतबीर है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे पड़ोसी की पत्नी और बेटी से उनके घर की पहली मंजिल पर लगे नल से पानी को लेकर झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान महिला ने लड़की का हाथ मरोड़ दिया

झगड़े के दौरान सोनी ने नाबालिग लड़की का हाथ मरोड़ दिया, जिससे लड़की को हेडगेवार अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। हॉस्पिटल से आने के बाद पड़ोसी महिला और उसकी नाबालिग बेटी एक बार फिर सोनी और सतबीर से भिड़ गई। इसी बीच लड़की ने सोनी पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया गया है और उसे जेजेबी (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) के समक्ष पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- शाहदरा इलाके में नाबालिग ने की चाकू से वार कर महिला की हत्या

डीसीपी के अनुसार घर की पहली मंजिल पर कुल चार कमरे हैं। तीन कमरों में तीन अलग-अलग परिवार के लोग रहते हैं। घर के मालिक ने अपने उपयोग के लिए एक कमरा रखा है। इन चार कमरों में रहने वाले सभी लोग एक सामान्य शौचालय और एक सामान्य नल का उपयोग करते हैं। इसी नल से पानी को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद हत्या में तब्दील हो गई। मृतका का पोस्टामॉर्टम करवाया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story