DMRC की Advisory: वोटिंग के दिन सुबह इतने बजे से कर सकेंगे दिल्ली मेट्रो में सफर, बदला गया समय

DELHI METRO
X
दिल्ली मेट्रो सेवा में हुआ बदलाव।
दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को चुनाव होगा। इसको लेकर दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

Delhi Lok Sabha Election 2024: राजधानी दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को चुनाव होगा। इस दिन ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डाल सके। इसके लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि दिल्ली मेट्रो के समय में कोई बदलाव हुआ है या नहीं।

दरअसल, राजधानी दिल्ली में रोजाना लाखों लोग मेट्रो से सफर करते हैं। मतदान की वजह से दिल्ली मेट्रो की सेवा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। डीएमआरसी की ओर से कहा गया है कि राजधानी में लोकसभा चुनाव के दिन मेट्रो के सभी रूटों पर समय में बदलाव किया गया है। डीएमआरसी का कहना है कि 25 मई को सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएगी।

दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली मेट्रो की सेवाओं की समय सारिणी में बदलाव इसलिए किया गया है ताकि मतदान के दिन ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी समय पर मतदान केंद्रों पर पहुंच सके। उन्हें यात्रा करने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। डीएमआरसी की मानें तो 25 मई यानी शनिवार की सुबह चार बजे से छह बजे तक हर आधे घंटे में मेट्रो मिलेगी। इसके बाद सुबह छह बजे से सामान्य मेट्रो ट्रेन सर्विस जारी रहेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story