haribhoomi hindi news
Road Rage Case: बीते दिन महरौली-गुरुग्राम राजमार्ग पर सड़क हिंसा की घटना सामने आई थी। इस संबंध में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Mehrauli-Gurugram Road Rage Case: महरौली-गुरुग्राम राजमार्ग पर सड़क हिंसा की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी खुद पुलिस ने दी है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हरियाणा के रोहतक के रहने वाले मनोज, भिवानी के कविराज, दिल्ली के आया नगर के अनिल कुमार और छतरपुर के रहने वाले प्रभात शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस ने चारों लोगों को सचिन लोहिया नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रोड रेज की घटना की वीडियो मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार को हुई थी, जिसमें कार की टक्कर के बाद दो समूहों में झगड़ा हो गया।

झगड़ा मारपीट में बदला

पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद सचिन लोहिया और प्रभात शर्मा के ड्राइवर विक्रांत के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते ही झगड़ा पूरी तरह से मारपीट में बदल गया, तो प्रभात ने कथित तौर पर अपने चार साथियों को बुलाया और सचिन लोहिया को बेरहमी से पीटा।

वीडियो आया था सामने

इसके बाद सचिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान मनोज, अनिल, कविराज और प्रभात शर्मा के रूप में हुई।

सचिन लोहिया की शिकायत पर मामला दर्ज

पुलिस ने कहा कि प्रभात शर्मा और सचिन लोहिया हाथापाई में घायल हो गए, बाद में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सचिन लोहिया की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :- अब 100 साल बाद दिखेगी ये जादुई तारीख, जानिए कितना खास है 2023 का आखिरी दिन

7