बच्चे को स्कूल छोड़ने गए पिता पर गाय ने किया हमला, बेटे के सामने सड़क पर पटक-पटक कर ली जान

cow killed man in delhi
X
गाय ने शख्स की ली जान।
दक्षिणी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर एक गाय ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया।

Cow Killed Man in Delhi: दिल्ली की सड़कों पर लावारिस मवेशी घूमते हुए दिखाई देते हैं। जिसके चलते सड़क पर कभी-कभी बड़ी घटनाएं भी हो जाती हैं। अब इस बीच ऐसी ही एक घटना दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके से सामने आई है। दरअसल, यहां पर एक गाय ने गुरुवार को एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गए, इसके बाद गाय ने पैरों से व्यक्ति को कई बार रौंद दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

बच्चे को स्कूल छोड़ने गए थे मृतक

मृतक की पहचान सुभाष झा (42) के रूप में हुई है। वह तिगड़ी थाना क्षेत्र के देवली में रहते हैं। गुरुवार को सुभाष अपने छोटे बेटे को स्कूल बस तक छोड़ने गए थे। इसी दौरान गाय ने उन पर हमला कर दिया। गाय के हमले के बाद वह भागने लगे। इसके बाद भी गाय ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। गाय ने टक्कर मारी और वह सड़क पर गिर गए। गाय ने सुभाष के सीने और पेट पर कई बार हमला किया। इस दौरान उनका सात वर्षीय मासूम बेटे ने पिता को खूब बचाने की कोशिश की, मगर वह देखता रह गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मासूम बेटा व लोग सुभाष को गाय से बचाते दिख रहा है।

गाय के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे सुभाष

गाय के हमले में सुभाष को चेहरा, गला और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें तुरंत पास में स्थित बत्रा हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां तुरंत डॉक्टर्स की टीम ने सुभाष का इलाज करना शुरु किया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान सुभाष ने दम तोड़ दिया। वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि सुभाष पर जब गाय ने हमला किया उस वक्त आस-पास खड़े लोगों ने भी बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन गाय पर काबू नहीं किया जा सका।

ये भी पढ़ें:- फर्जी विंग कमांडर बनकर Palam Air Force Station में घुसने की कोशिश, एयरफोर्स के जवानों ने दबोचा

बिहार के रहने वाले थे सुभाष

जानकारी के मुताबिक सुभाष झा मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनके 13 व सात वर्ष के दो बेटे हैं। वर्ष लगभग 23 साल से देवली इलाके में रह रहे थे। सुभाष के परिजनों ने बताया कि नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे बेटे की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में छोटा बेटा स्कूल जा रहा था। सुभाष छोटे बेटे को बस स्टैंड पर बस तक छोड़ने गए थे। जब वह बेटे के साथ जसपाल मार्ट के पास स्कूल बस का इंतजार कर रहे तभी एक गाय ने सुभाष पर हमला कर दिया। सुभाष एक प्राइवेट कंपनी नौकरी करते थे। जबकि पत्नी हाउस वाइफ है। सुभाष के जाने के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story