एमसीडी के नवनियुक्त कमिश्नर संजीव खिरवार ने अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त स्तर के अधिकारियों के विभाग और जोन बदल दिए हैं। आगे जानिये इसके पीछे का कारण

दिल्ली नगर निगम में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एमसीडी के नवनियुक्त कमिश्नर संजीव खिरवार ने अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त स्तर के अधिकारियों के विभाग और जोन बदलने का आदेश जारी किया है। आदेश में बताया गया है कि दिल्ली नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जवाबदेही बनाने के लिए यह ट्रांसफर किए गए हैं। 

एमसीडी अधिकारियों का ट्रांसफर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईएएस संजय कुमार मित्तल को शिक्षा वेटनरी सर्विसेज, लैंड एंड स्टेट, हॉर्टिकल्चर, फैक्ट्री लाइसेंसिंग, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा और सीएल एंड ईसी के साथ ही नरेला और करोल बाग जोन का प्रभार सौंपा गया है। आईएएस बीएस जागलान को सेंट्रल एस्टैब्लिशमेंट, ओएंडएम, कॉरपोरेशन कंप्लेंट सेल, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, म्युनिसिपल सेक्रेटरी ऑफिस, लेबर व इंडस्ट्रियल रिलेशंस के साथ ही नजफगढ़ व वेस्ट जोन की जिम्मेदारी दी गई है। 

आईएएस डॉक्टर सत्येंद्र सिंह दुरसावत को वित्त, असेसमेंट एंड कलेक्शन, टोल टैक्स, आईटी, विज्ञापन, अस्पताल प्रशासन, आयुष व पब्लिक हेल्थ के साथ साउथ व सेंट्रल जोन सौंपा गया है। आईएएस अरुण कुमार मिश्रा को डीईएमएस, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, पीजीएमएस, डिजास्टर मैनेजमेंट और कम्युनिटी सर्विसेज का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें सिटी एसपी और सिविल लाइंस जोन की भी जिम्मेदारी दी गई है। 

आईपीआरएस लीलाधर मेघवाल को इंजीनियर, बिल्डिंग, इलेक्ट्रिकल, आर्किटेक्चर और टाउन प्लानिंग के साथ ही केशवपुरम और रोहिणी जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईओएफएस प्रकाश नरेल को प्रेस, लॉ, इलेक्शन, प्रिंटिंग स्टेशनरी और ट्रेंनिंग के साथ शाहदरा नॉर्थ व साउथ जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में कुलदीप सिंह सेंगर को जारी किया नोटिस

यह भी पढ़ें : सर्वर डाउन की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित

यह भी पढ़ें : लॉरेंस गैंग की लेडी डॉन को मिला मैडम जहर का नाम, जानिये गैंगस्टर के कारनामे  

इन अधिकारियों के भी तबादले 

इसके अलावा आईएएस दिलीप को साउथ जोन से करोल बाग जोन की जिम्मेदारी दी है। आईएएस राकेश कुमार साउथ जोन के डीसी होंगे। आईएएस ममता यादव को करोल बाग से असेसर एंड केलेक्टर (City SP) नियुक्त किया है। शाहदरा साउथ से वारिकापांग पुंशी डीसी होंगे। वहीं, डीएएनआईसीएस और एलएसी अधिकारियों को भी नए विभागों और जोनों की जिम्मेदारी दी है।