Logo
election banner
Loktantra Bachao Rally In Delhi: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ महारैली का आयोजन करने की अनुमति दी है। जिसमें मध्य दिल्ली में कोई भी मार्च नहीं निकाल सकेगा। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली और हथियार लाने पर सख्त मनाही है।

Loktantra Bachao Rally In Delhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन का महारैली होने जा रही है। इस रैली में कई विपक्षी दलों के प्रमुख चेहरे शामिल होने वाले हैं। विपक्ष की यह महारैली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद हो रही है। आज आयोजित होने वाली इस महारैली को लेकर पुलिस ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। रामलीला मैदान के हर गेट पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, इस रैली में कई चीजों को ले जाने की मनाही है। 

महारैली में इन चीजों को लेकर आने की मनाही

रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की महारैली को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। साथ ही, कई नियम भी लागू किए गए हैं। अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ इस महारैली के आयोजन को अनुमति दी है। इसके अनुसार, इस पूरे कार्यक्रम के दौरान मध्य दिल्ली में कोई भी मार्च नहीं निकाल पाएगा। साथ ही, इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली और हथियार लाने पर सख्त मनाही है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उस पर पुलिस कार्रवाई करेगी। दिल्ली पुलिस इस पूरे कार्यक्रम की ड्रोन से निगरानी करेगी।

ये भी पढ़ें:- रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की मेगा रैली आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

महारैली में सभी बड़े नेता होंगे शामिल

इस महारैली को देखते हुए अर्धसैनिक बलों के करीब एक दर्जन कंपनियां रामलीला मैदान, डीडीयू मार्ग सहित मध्य दिल्ली के अन्य इलाकों में तैनात की गई हैं। इस रैली में विपक्षी दलों के कई प्रमुख चेहरे शामिल होने वाले हैं। जिनमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, शरद पवार, मल्लिकार्जुन खड़गे, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव सहित कई अन्य लोग शामिल होंगे। इस रैली में 20 हजार लोगों को आने की इजाजत की गई है। हालांकि, 'आप' पार्टी की ओर से कहा गया है कि इस महारैली में शामिल होने के लिए लगभग 1 लाख लोग आएंगे। 

डीडीयू मार्ग पर धारा 144 लागू 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, रैली के दौरान डीडीयू मार्ग पर धारा 144 लागू रहेगी, जहां राजनीतिक दलों के कार्यालय स्थित हैं। यहां पर भीड़ को जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, रामलीला मैदान में प्रवेश और निकास के लिए सात गेट बनाए गए हैं। इनमें से एक वीआईपी प्रवेश और एक मीडिया के लिए होगा। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। 

5379487