Delhi News: राजधानी दिल्ली में लोकसभा और विधानसभा की सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बताया जा रहा है 7 लोकसभा सीटों को 10 से अधिक और 70 विधानसभा सीटों को 100 से अधिक बढ़ाया जा सकता है।

Delhi News: भारत में परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक तरफ जहां देश में फिलहाल 543 सीटें हैं उनकी संख्या परिसीमन के बाद 816 कर दी जाएगी। इसमें से महिलाओं के लिए 273 सीटें आरक्षित होगी। इसके अलावा लोकसभा के साथ-साथ लगभग सभी प्रदेशों में विधानसभा की सीटों में भी इजाफा होगा। सबसे बड़ा बदलाव राजनीतिक रूप से सबसे अहम उत्तर प्रदेश में देखने को मिलने वाला है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में सासंदो की संख्या 80 से बढ़ाकर 120 की जा सकती है। तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल जहां 7 लोकसभा की सीटें हैं उनकी संख्या बढ़ाकर 10 की जा सकती है। विधायकों की संख्या 70 से बढ़ाकर 100 की जा सकती है। दिल्ली में फिलहाल लोकसभा की सीटे 7 हैं और विधानसभी की 70। बताया जा रहा कि परिसीमन के बाद लगभग 50 फीसदी सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। इस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में लोकसभा सीटों की संख्या 11 और विधानसभी सीटों कि संख्या 105 हो सकती है।

वहीं महिला आरक्षण लागू होने के बाद 33 फीसदी सीटें महिलाएं के लिए आरक्षित कर दी जाएंगी। एक तरफ जहां दिल्ली से लोकसभा में 4 महिला संसद जाएंगी तो वहीं दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 35 विधानसभा सीटों को आरक्षित किया जाएगा। केंद्र सरकार लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले महिला आरक्षण कानून लाने के लिए मौजूदा बजट सत्र में दो विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान संविधान में संशोधन करके लाया गया था। लेकिन यह प्रावधान परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लागू होगा।