Lok Sabha Election 2024: आप के बाद अब कांग्रेस जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची, जानिये दौड़ में कौन-कौन शामिल

congress Lok Sabha candidates
X
कांग्रेस के प्रबल दावेदार
लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आप ने अपने चार उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं, अब कांग्रेस भी जल्द अपनी तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। जानिये उम्मीदवार की रेस में कांग्रेस के कौन-कौन हैं प्रबल दावेदार।

Delhi Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही। दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के बीच पहले ही सीट शेयरिंग हो चुकी, जिसमें दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इस कड़ी में आज आप ने अपने चारों उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। अब कांग्रेस पार्टी को अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना है। कांग्रेस पार्टी को चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशियों का ऐलान करना है।

कांग्रेस इन्हें बना सकती है उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी दिल्ली में चांदनी चौक से अलका लांबा या जेपी अग्रवाल को मैदान में उतार सकती है। अलका लांबा कांग्रेस की महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं, जबकि जेपी अग्रवाल पहले भी चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को टिकट दे सकती है। वहीं, इस सीट पर अनिल चौधरी के नाम की भी चर्चा है। अनिल चौधरी पहले दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से उदित राज का नाम रेस में है। यह सीट
अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

दिल्ली में चार सीट पर लड़ेगी आप

लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी इस बार इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और वह राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने जा रही है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के बीच पहले ही सीट शेयरिंग हो चुकी थी, जिसमें दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं, आप हरियाणा में सिर्फ एक कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ेगी। आप ने हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट पर सुशील गुप्ता को अपनी उम्मीदवार बनाया है।

मंत्री गोपाल राय ने की नामों की घोषणा

आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में कुलदीप कुमार पूर्वी दिल्ली से, सोमनाथ भारती नई दिल्ली से, सहीराम पहलवान दक्षिणी दिल्ली से और महाबल मिश्रा पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story