Logo
election banner
Lohri 2024: लोहड़ी के खास मौके पर आपको दिल्ली के इन बेहतरीन बाजारों में जरूर जाना चाहिए। यहां आपको सारा सामान सस्ते दामों में मिल जाएगा।

Lohri 2024: लोहड़ी का त्यौहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। दिल्ली में यह त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। जिसके लिए पहले से ही लोग शॉपिंग करना शुरू कर देते हैं। लोहड़ी के दिन लोग एथनिक वियर पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। लोहड़ी पर पटियाला सूट-सलवार की ज्यादा डिमांड होती है। जिनकी नई-नई शादी हुई होती है, वह लोहड़ी के लिए कपड़ों की खरीदारी करते हैं।

लाजपत मार्केट

लाजपत मार्केट एथनिक कपड़ों के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। फेस्टिवल के समय इस मार्केट की रौनक देखने को मिलती है। यहां पहुंचने के लिए मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर जाना पड़ेगा और स्टेशन से बाहर आते ही आपको मार्केट दिखाई देगी। इस मार्केट में आपको महंगा और सस्ता दोनों ही तरह के सामान मिल जाएंगे।

ग्रेटर कैलाश की मार्केट

लोहड़ी पर पंजाबी लुक के लिए कुछ चीजें सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं। इनमें है परांदा, इयररिंग्स और ज्वेलरी। हालांकि, दिल्ली की हर मार्केट में आपको बेहतरीन ज्वेलरी मिल जाएगी, लेकिन एम-ब्लॉक ग्रेटर कैलाश की मार्केट आपके लिए बेस्ट है।

दिल्ली हाट

कोई भी त्यौहार हो, घर की साफ-सफाई और सजावट जरूर की जाती है। घर को सजाने से ही फेस्टिवल वाइब आती है। कुछ लोग लोहड़ी के दिन भी घर को डेकोरेट करते हैं। ऐसे में घर की सजावट के लिए सुंदर-सुंदर चीजें चाहिए होती हैं। होम डेकोर का बेहतरीन सामान दिल्ली हाट में मिलता है। इस मार्केट में जाने के लिए आपको आईएनए मेट्रो स्टेशन जाना होगा।

पहाड़गंज मार्केट

अगर आपको खाने का सामान खरीदना है, तो आपको पहाड़गंज मार्केट जाना चाहिए। यहां आपको तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली सभी चीजें सही दाम के अनुसार मिल जाएगी। पहाड़गंज जाने के लिए आपको आरके आश्रम मार्ग उतरना होगा और वहां से आपको रिक्शा या ऑटो मिल जाएगा।

जनपत और सीपी मार्केट

लोहड़ी पर पंजाबी लुक के लिए कुछ चीजें सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं। दिल्ली की हर मार्केट में आपको बेहतरीन ज्वेलरी मिल जाएगी, लेकिन जनपत और सीपी की मार्केट आपके लिए बेस्ट रहेगी। यहां पर एक से बढ़कर एक डिजाइन और सस्ते दामों में सब कुछ आपके बजट के अनुसार मिल जाएगा।

Also Read: Haryana Travel Destinations: हरियाणा के इन शानदार जगहों पर अवश्य जाएं, दोगुना हो जाएगा सर्दियों की छुट्टियों का मजा

गांधीनगर मार्केट

अगर आप लोहड़ी पर कुर्ता पहनना पसंद करते हैं, तो कुर्ते की शॉपिंग के लिए दिल्ली की गांधीनगर मार्केट सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यहां पर आपको सस्ते और ट्रेंडी कपड़े मिल जाएंगे। गांधीनगर पहुंचने के लिए आपको सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर उतरना पड़ेगा। 

5379487