Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अहम गुर्गे महफूज उर्फ बॉबी कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है। बॉबी पर आरोप है कि वह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश में शामिल था। इसके अलावा बॉबी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में हथियार भी मुहैया कराए थे।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले उनकी रेकी की थी। आरोपी ने मूसेवाला के मूवमेंट और रूट की जानकारी को इकट्ठा कर लिया था, जिसके बाद जानकारी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के हमलावरों तक पहुंचाई गई। बता दें कि साल 2022 में आरोपियों ने सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बॉबी कबूतर केवल पंजाब तक एक्टिव नहीं था, बल्कि उसने उत्तर प्रदेश के बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग में भी अहम योगदान दिया था। जांच में सामने आया था कि दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले शूटर्स को बॉबी ने ही विदेशी हथियार की सप्लाई करवाई थी। बता दें कि इस मामले में शामिल 2 शूटर्स एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, वहीं 3 गिरफ्तार हुए थे, जिसके बाद से ही बॉबी चल रहा था।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में सुबह हल्की बारिश के बावजूद वायु प्रदूषण?
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरोजनी नगर का 'सीएम श्री स्कूल' देखकर भावुक
यह भी पढ़ें:- सीबीआई ने लालू यादव की जमानत को बताया अवैध
यह भी पढ़ें:-10वीं का गणित पेपर आसान रहा या मुश्किल
यह भी पढ़ें:- ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों के लिए गुड न्यूज
फेक पहचान से पुलिस को दे रहा था धोखा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट काफी लंबे वक्त से तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता था, फेक पहचान का इस्तेमाल करके पुलिस को चकमा दे रहा था। टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस बॉबी से पूछताछ कर रही है कि विदेशों से हथियार मंगाने और दिशा पाटनी के घर फायरिंग कराने के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन था?
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।