Jhandewalan Temple: जाम कम करने के लिए झंडेवालान मंदिर का गेट गिराया, LG ने की सराहना

Jhandewalan Temple Delhi
X
झंडेवालान प्रशासन ने खुद गिराया मंदिर का गेट।
Jhandewalan Temple Delhi: दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीते साल 27 दिसंबर को त्रिलोकपुरी के इलाकों में अवैध निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चलाया गया था।

Jhandewalan Temple Delhi: राजधानी दिल्ली में पैदल चलने वालों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रानी झंसी मार्ग स्थित झंडेवालान मंदिर प्रशासन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। फुटओवर ब्रिज को रास्ता देने के लिए मंदिर ने अपना गेट तोड़कर जगह दी है। दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने टवीट् कर मंदिर प्रशासन की सराहना की है। उप राज्यपाल ने कहा कि इस संबंध में मंदिर प्रशासन की ओर से अनुरोध किया गया था। इसके बाद प्राचीन झंडेवालान मंदिर ने खुद ही अपने गेट को तोड़ दिया ताकि लोगों को फुटओवर ब्रिज का रास्त मिल सके।

इन इलाके के लोगों को मिलेगी राहत

मंदिर द्वारा उठाए गए इस कदम से पैदल चलने वालों को ज्यादा सुरक्षित तरीके से आवागमन की सुविधा मिलेगी। उत्तर और दक्षिणी दिल्ली को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण बिंदु पर जाम की समस्या कम हो जाएगी। इसके चलते सदर बाजार, ईदगाह, आजाद मार्केट, मॉडल बस्ती, पुल बंगश और मोतिया खान के आसपास रहने वालों को फायदा होगा। उप राज्यपाल ने लोगों की सुविधा और सुरक्षा का ख्याल रखते हुए मंदिर प्रशासन की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर लोग मंदिर प्रशासन की तारीफ कर रहे हैं।

एमसीडी का पहले भी अतिक्रमण कार्यों पर चला बुलडोजर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीते साल 27 दिसंबर को त्रिलोकपुरी के इलाकों में अवैध निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चलाया गया था। प्रशासन ने सड़क के दोनों तरफ पटरी पर बने अवैध खोखों और छप्परों को हटाया और अवैध तरीकों से बनाई गई दुकानों को ध्वस्त किया था। इससे पूर्व भी नगर निगम ने रानी झांसी मार्ग पर मंदिर और मजार को हटा दिया था। सड़क को चौड़ा बनाने वाली बाधा मामू-भांजे की मजार को दिल्ली नगर निगम की ओर से ध्वस्त कर दिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story