Best Food in Sarojini Market: सरोजिनी नगर में शॉपिंग करते हुए लगने लगे भूख, तो यहां के खाने का जरूर लें लुफ्त

Best Food in Sarojini Market
X
सरोजिनी मार्केट मे खाने के स्वादिष्ट व्यंजन
Best Food in Sarojini Market: अगर आप भी सरोजिनी नगर में शॉपिंग करते हुए थक चुके हैं और खाने के लिए कोई चटपटी जगह देख रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं...

Best Food in Sarojini Market: दिल्ली एक ऐसा शहर है, जहां पर लोग दूर-दूर से शॉपिंग करने के लिए आते हैं। वहीं शॉपिंग एक ऐसी चीज है, जिसे पूरा करने के बाद ही हम राहत भरी सांस लेते हैं। इस बात को लड़कियां और महिलाएं खूब अच्छे से जानती होंगी। जब तक हमें अपनी पसंद की चीज न दिख जाएं या खरीद न लें, तब तक हमें कुछ पसंद नहीं आता है और मूड खराब रहता है। अगर आप भी सरोजिनी नगर में शॉपिंग करते हुए थक चुके हैं और खाने के लिए कोई चटपटी जगह देख रहे हैं, तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि सरोजिनी नगर के कुछ ऐसे फूड स्टॉल और खाने की दुकानों के बारे में बताते हैं। वहां का स्वाद चख कर आपके शरीर में एनर्जी आ जाएगी।

क्विक बाइट का डोसा काफी फेमस

quick bite
क्विक बाइट का डोसा ट्राई करें

क्विक बाइट उन जगहों में से एक है, जहां पर आप आराम से बैठकर खाना खा सकते हैं। यहां आपको साउथ इंडियन और चाइनीज दोनों तरह का खाना मिल जाएगा। बता दें कि यहां का डोसा आपको बेहद पसंद आएगा। साथ ही पोर्क स्टीम्ड मोमोज का स्वाद भी काफी टेस्टी हैं। अगर आप पेट भरकर खाना चाहते हैं, तो आप इनके मेन्यू में कई और चीजें भी ऑर्डर कर सकते हैं।

खट्टी और मीठी चाट ट्राई करें

sour and sweet chaat
सरोजिनी नगर की खट्टी और मीठी चाट

सरोजिनी नगर मार्केट में आपको खट्टी और मीठी दोनों तरह की चाट के ऑप्शन मिल जाएंगे। साथ ही, यहां पर पाव भाजी, आलू टिक्की और गोलगप्पे भी काफी फेमस है। मसालेदार पानी के गोलगप्पे खाने के लिए लोगों की यहां पर लाइन लगी रहती हैं। अगर आप भी शॉपिंग करके थक चुके हैं, तो आप इस मसालेदार चाट को जरूर ट्राई करें।

हॉट-पॉट का स्वाद जरूर लें

hot-pot
हॉट-पॉट

दिल्ली के लोगों को वैसे चाइनीस या फूड वैन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। कोई बाहर न जाए, तो गलियों में जाकर आप अपने खाने का मजा लोगों को दिलवा सकते हैं। बता दें कि सरोजिनी नगर में हॉट पॉट के नाम से फूड वैन है। यहां आपको मिर्च चिकन, बिरयानी और चाऊमीन जैसी कई वैरायटी खाने के लिए मिल जाएंगी। इसके साथ ही यहां पर काठी रोल और छोले टिक्की, पाव भाजी और देसी बर्गर भी मिलता है।

कचौरी खाएं

kachori
कचौरी

श्याम मशहूर चाट के बगल में एक दुकान है, जहां पर एक शख्स गर्म कचौरी और ब्रेड पकोड़े बेचता है, उसके यहां पर कचौरी खाने वालों की काफी भीड़ देखने को मिल जाएगी। यहां पर लोग न सिर्फ खाने के लिए जाते हैं, बल्कि घर पर भी पैक करवा कर लेकर जाते हैं। अगर आपका भी शॉपिंग के दौरान कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो एक बार यहां पर जरूर जाएं।

सेठी जूस स्टॉल पर जाएं

Sethi Juice Stall
सेठी जूस स्टॉस

सरोजिनी नगर मार्केट में कुछ न कुछ दूरी पर आपको खाने के लिए मिल जाएगा। अगर आपका खाने का मन नहीं कर रहा है, तो आप जूस के स्टॉल पर जाकर जूस पी सकते है। गर्मियों में जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है और बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यहां पर मिलने वाली लस्सी भी पीने में काफी टेस्टी लगती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story