दिल्ली नगर निगम लगातार खुद को अपडेट कर रहा है। जन्म प्रमाण पत्र हो, मृत्यु प्रमाण पत्र या एमसीडी से जुड़े अन्य प्रमाण पत्र, आपको दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यहां तक कि अगर ये प्रमाण पत्र खो गए तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पास केवल रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए। अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं, तो भी एमसीडी दफ्तर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं हैं। इस लेख में आपको जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र खोने पर घर बैठे इन्हें दोबारा से हासिल करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।
एमसीडी पोर्टल पर बर्थ या डेथ सर्टिफिकेट कैसे सर्च करें
अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र में से किसी भी प्रमाण पत्र को पाना चाहते हैं और आपके पास उसका रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो सबसे पहले आपको एमसीडी की ऑफिशियल वेबसाइट mcdonline.nic.in पर जाएं। इसके बाद अपने जोन का चयन करके सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (Birth and Death) पर क्लिक करें। लॉगिन करके आपको सर्च का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें आप उस सेक्शन को चुन सकते हैं, जिसके तहत संबंधित प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। इसके बाद सर्च बाए नेम का विकल्प चुनकर क्लिक करें। इसके बाद जिसका मृत्यु या प्रमाण पत्र दोबारा से प्राप्त करना है, उसका नाम, लिंग और सभी मांगी गई जानकारियों को अपलोड करें। इसके बाद आपके सामने मिलते जुलते नामों की लिस्ट सामने आ जाएगी।
यह भी पढ़ें : सराय काले खां निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन से हटाए जाएं अवैध स्ट्रीट वेंडर, दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी को दिया आदेश
यह भी पढ़ें : उत्तर नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर छात्र ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौके पर मौत, परिजन बोले- कई दिनों से था परेशान
यह भी पढ़ें : पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में सुशील कुमार ने मांगी जमानत, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को जारी किया नोटिस
बर्थ या डेथ सर्टिफिकेट निकालने का सही तरीका
कई बार पुराने सर्टिफिकेट सामने नहीं आ पाते हैं। इसका कारण यह हो सकता है कि नाम के स्पैलिंग में गलती होगी। ऐसे में सर्च करते समय नाम के पहले तीन अक्षरों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर फिर भी रिकॉर्ड नहीं मिलता तो आपको संबंधित जोनल ऑफिस जाकर ऑनलाइन अपडेट करने की रिक्वेस्ट देनी होगी। हालांकि ज्यादातर मामलों में लोग घर बैठे ही पुराने जन्म या मृत्य प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं क्योंकि दिल्ली में 1990 से 2025 के सभी पुराने रिकॉर्ड्स को धीरे-धीरे अपडेट किया जा रहा है।