देश भर में होली का उत्सव 4 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। भारत के इस प्रसिद्ध त्योहार में शामिल होने के लिए लोग एक सप्ताह पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। जिस तरह से लोग दिवाली का त्योहार अपने घर में ही मनाना पसंद करते हैं, उसी तरह लोग रंगों के इस पर्व को अपनों के बीच मनाना चाहते हैं। ऐसे में घर से दूर काम करने वाले लोग भी पहले से छुट्टियों की व्यवस्था करने लगते हैं ताकि अपने घर पहुंचकर होली मना सके। हालांकि अभी होली के त्योहार में समय बचा है, लेकिन रेल यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए अभी से होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणाएं शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे ने इन होली स्पेशल ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि होली पर्व के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। साथ ही, यात्रियों की भीड़भाड़ के मद्देनजर व्यस्त रेलवे स्टेशनों सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन दिल्ली से सभी प्रमुख स्टेशनों के बीच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन होली स्पेशल ट्रेनों की वजह से यात्रियों को टिकट आसानी से कंफर्म होगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।
होली स्पेशल ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 04054/04053 नई दिल्ली- बरौनी- नई दिल्ली: 20 फरवरी से 6 मार्च तक प्रतिदिन संचालन होगा. ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध होंगे.
- ट्रेन नंबर 04060/04059 नई दिल्ली-सुपौल: इस ट्रेन का संचालन 20 फरवरी से 6 मार्च तक प्रतिदिन होगा. जबकि सुपौल से नई दिल्ली के बीच 22 फरवरी से 8 मार्च के बीच प्रतिदिन संचालन होगा।
- ट्रेन नंबर 04066/04065 आनंद विहार टर्मिनल-खुरदा रोड: 27 फरवरी से 3 मार्च तक प्रतिदिन चलेगा. होगा जबकि खुर्दा रोड से आनंद विहार के बीच संचालन 28 फरवरी से 4 मार्च तक प्रतिदिन चलेगा।
- ट्रेन नंबर 04070/040 69 आनंद विहार टर्मिनल- शेखपुरा: 20 फरवरी से 6 मार्च के बीच पड़ने वाले सभी शुक्रवार और मंगलवार को संचालित किया जाएगा. ट्रेन में सिर्फ एसी कोच मौजूद होंगे।
- ट्रेन नंबर 04081/04082 न्यू दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा: 21 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच नई दिल्ली से कटरा के बीच प्रतिदिन होगा. जबकि कटरा से नई दिल्ली के बीच संचालन 22 फरवरी से 9 मार्च तक प्रतिदिन चलेगा।
- ट्रेन नंबर 04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी: 26 फरवरी और 5 मार्च को होगा. जबकि सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच ट्रेन 27 फरवरी और 6 मार्च को संचालित होगी. ट्रेन में ऐसी, स्लीपर और जनरल कोच मौजूद होंगे।
- ट्रेन नंबर 04014/04013 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार- आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन का संचालन 27 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक और लोकहा बाजार से आनंद विहार के बीच 28 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक प्रतिदिन संचालन होगा।
- ट्रेन नंबर 04022/04021 नई दिल्ली-गोरखपुर- नई दिल्ली ट्रेन का संचालन 20 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च को होगा. जबकि गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच संचालन 21 फरवरी, 28 फरवरी और 7 मार्च को होगा।
- ट्रेन नंबर 04203/04204 लखनऊ- नई दिल्ली - लखनऊ ट्रेन का संचालन 23 फरवरी और 2 मार्च 2026 को होगा. जबकि नई दिल्ली से लखनऊ के बीच 23 फरवरी और 2 मार्च को संचालन होगा।
- ट्रेन नंबर 04209/04210 वाराणसी- दिल्ली जंक्शन - वाराणसी ट्रेन का संचालन 24 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक होगा जबकि दिल्ली जंक्शन से वाराणसी के बीच 25 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच प्रतिदिन संचालन होगा।
- ट्रेन नंबर 04514 / 04513 चंडीगढ़ गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 फरवरी और 5 मार्च 2026 को होगा. जबकि गोरखपुर से चंडीगढ़ के बीच 27 फरवरी और 6 मार्च को संचालन होगा।
- ट्रेन नंबर 04213/04214 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल- अयोध्या कैंट ट्रेन का संचालन 24, 26 फरवरी और 1, 3 और 5 मार्च 2026 को संचालन होगा। आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट के लिए 25, 27 फरवरी और 2, 4 और 6 मार्च को संचालन होगा।
- ट्रेन नंबर 04227/04228 वाराणसी - चंडीगढ़ - वाराणसी रिजर्व्ड स्पेशल ट्रेन का संचालन वाराणसी से चंडीगढ़ के बीच 21 फरवरी और 28 फरवरी 2026 को होगा। चंडीगढ़ से वाराणसी के बीच संचालन 22 फरवरी और 1 मार्च 2026 को होगा।
- ट्रेन नंबर 04604/04603 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - वाराणसी- श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन का संचालन 22 फरवरी 26 फरवरी 2 मार्च और 6 मार्च को होगा जबकि वाराणसी जंक्शन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच संचालन 24 फरवरी 28 फरवरी 4 मार्च और 8 मार्च को होगा।
- ट्रेन नंबर 04123/04124 प्रयागराज जंक्शन - हजरत निजामुद्दीन - प्रयागराज जंक्शन ट्रेन का संचालन 18 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच पड़ने वाले प्रत्येक बुधवार और रविवार को जबकि हजरत निजामुद्दीन से प्रयागराज जंक्शन के लिए 19 फरवरी 2026 से 9 मार्च 2026 के बीच प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को स्पेशल ट्रेन संचालित होगी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










