Delhi: आठ साल तक महिला के साथ बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर बीच सड़क पीटा, केस दर्ज

man hit woman
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
Delhi: दिल्ली में जीटीबी एंक्लेव इलाके में एक शख्स ने पहले महिला और बच्चे को स्कूटी से टक्कर मारी। इसके बाद महिला को बीच सड़क पर पीटा।

Delhi: दिल्ली में जीटीबी एंक्लेव (GTB Enclave) थाना इलाके में महिला को टक्कर मारने और पीटने का मामला सामने आया है। इसके अलावा महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। इस संबंध में पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

दरअसल, जीटीबी एंक्लेव इलाके में एक शख्स ने बीच सड़क पर महिला और एक बच्चे को स्कूटी से टक्कर मार दी। इसके बाद वह महिला को पीटने लगा और फिर मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को पहले से जानती है। इसके अलावा महिला ने पुलिस को बताया कि वह वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

महिला ने आगे पुलिस को बताया कि अब वह उससे दूर रहना चाह रही थी, तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मारने तक की धमकी दे रहा था। इसके चलते ही उसने बीच सड़क में पहले टक्कर मारी फिर पिटने लगा। हालांकि, महिला के बयान पर जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, महिला जीटीबी एंक्लेव इलाके में रहती है। महिला का करीब दस साल पहले पति से तलाक हो चुका है। दंपती के दो बच्चे हैं। एक महिला के पास है और दूसरा पति के पास। महिला की मुलाकात 2014 में फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चलाने वाले शख्स से हुई।

इस बीच शख्स ने महिला को प्यार में लेकर वादा किया कि वह उसका और उसके बच्चे का ख्याल रखेगा। इसके अलावा महिला से शादी भी करेगा। इस दौरान वह लगातार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला का आरोप है कि अगर वह मना करती, तो वह उसके साथ मारपीट करता था।

पुलिस किया मामला दर्ज

इसके आगे पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 2017 में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोपी ने बेटी होने के बाद उसके साथ शादी नहीं की। इस दौरान ही महिला को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और बच्चे भी हैं। इसके बाद वह अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। जब महिला उससे दूरी बनाने के लिए कहती, तो वह उसकी मां और भाई को जान से मारने की धमकी देता था। इसको लेकर पुलिस में 19 दिसंबर को मामला दर्ज किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story