Logo
Greater Noida Ganga Water Supply: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल की सप्लाई जल्द शुरू की जाएगी, इसके अलावा लीकेज की समस्या को दूर करने और पाइपलाइन सर्वेक्षण का काम किया जाएगा।

Greater Noida Ganga Water Supply: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल की सप्लाई इस महीने के आखिर में शुरू कर दी जाएगी। जल विभाग ने इसे लेकर मुख्य पाइपलाइन के सर्वे का काम भी तेज कर दिया है। 3 जगहों पर मिली लीकेज की समस्या को दूर करने का काम ही शुरू कर दिया गया है। लीकेज की समस्या दूर हो जाने के बाद गंगाजल की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं अंडरग्राउंड वाटर को बचाने के साथ ग्रेटर नोएडा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में प्योर पेयजल की सप्लाई के लिए काम तेज कर दिया गया है।  

अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआत में भूजल के साथ 40 से 50 फीसदी गंगाजल की सप्लाई की जाएगी, जिसके बाद इसकी मात्रा को भी बढ़ा दिया जाएगा। मौजूदा समय में  ग्रेटर नोएडा ईस्ट क्षेत्र के सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, सिग्मा, स्वर्णनगरी समेत ज्यादातार सेक्टरों में गंगाजल की सप्लाई हो रही है। अभी अंडर ग्राउंड वॉटर के साथ मिलाकर गंगाजल की सप्लाई की जा रही है, वहीं शेष सेक्टर में एक सप्ताह के भीतर गंगाजल सप्लाई किया जाएगा।   

3 जगह पर लीकेज की समस्या

सीनियर प्रबंधक विनोद शर्मा का कहना है कि चार मूर्ति/गौड़ चौक तक गंगाजल पहुंचा दिया गया है। इसके लिए बिछाई गई मुख्य पाइपलाइन के सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है, वहीं गंगाजल की मुख्य लाइन में 3 जगह पर लीकेज की समस्या देखी गई है, जिसे दूर किया जा रहा है।

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक गंगाजल की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, जिसके चलते बिल्डर सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मौजूदा वक्त में  ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट में करीब  270 MLD पेयजल की सप्लाई की जा रही है, जिसमें  60-70 एमएलडी गंगाजल शामिल है।

स्वच्छ और शुद्ध पानी मिलेगा

गंगाजल की बेहतर सप्लाई के लिए ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 4 भूमिगत जलाशय (UGR) भी बनाए जा रहे हैं। सेक्टर टेकजोन-4, सेक्टर-2, 3 और ईटा-2 में निर्माणाधीन यूजीआर का काम आखिरी फेज में है, इनके बन जाने पर पेयजल सप्लाई में सुधार हो जाएगा। अभी शहर में 17 यूजीआर चालू हैं,

वहीं पहले बनकर तैयार यूजीआर के विद्युतीकरण का काम चल रहा है। ग्रेटर नोएडा के एसीईओ सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, लोगों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल मिल सके, इसके लिए पानी की सप्लाई को बेहतर किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के गांवों में भी गंगाजल की सप्लाई के लिए तैयारी की जा रही है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487