युवती ने दिल्ली पुलिस पर लगाया दुष्कर्म का आरोप और बाद में किया इनकार, डीसीपी अंकित चौहान ने दी जानकारी  

Delhi Chittaranjan Park Crime
X
युवती ने दिल्ली पुलिस पर लगाया दुष्कर्म का आरोप और बाद में किया इनकार।
Delhi Chittaranjan Park Crime: दोस्तों के बहकावे में युवती ने पुलिस कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। बाद में डीसीडब्ल्यू की काउंसलर की मौजूदगी में लड़की ने आरोप से इनकार कर दिया।

Delhi Chittaranjan Park Crime: राजधानी में हर दिन क्राइम बढ़ता ही जा रहा है और दिल्ली पुलिस घटनाओं को रोकने में नाकाम दिखाई दे रही है। लगातार दिल्ली पुलिस की ओर से क्राइम को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क में मंदाकिनी एंक्लेव के पास पुलिस बूथ में एक युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 साल की युवती दक्षिणपुरी की रहने वाली है। युवती का आरोप है कि वह बॉयफ्रेंड के साथ जा रही थी, उसी दौरान जांच के लिए रोका गया था। हालांकि, बाद में युवती आरोपों से मुकर गई।

डीसीपी अंकित चौहान ने कहा

डीसीपी साउथ, अंकित चौहान ने बताया की युवती ने अपनी मां के साथ मिलकर पीएस सीआर पार्क के स्टाफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद दिल्ली महिला आयोग (DCW) से महिला काउंसलर को बुलाया गया और लड़की ने बताया कि वह दो युवकों के साथ अलकनंदा क्षेत्र में घूम रही थी। उनके संदिग्ध व्यवहार को देखकर बीट स्टाफ ने उन्हें रोका और पूछताछ की।

इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस बूथ में ले गई और लड़की भी उनके पीछे चली गई। फिर पूछताछ के बाद संदिग्धों को छोड़ दिया गया। इसके बाद दोस्तों के उकसावे पर लड़की ने शुरू में पुलिस कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। बाद में डीसीडब्ल्यू की काउंसलर की मौजूदगी में लड़की ने ऐसे किसी भी आरोप से इनकार किया है। तीनों की उम्र 18-25 साल के बीच में है।

दिल्ली के क्राइम रेट में बढ़ोतरी

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की वार्षिक अपराध रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत साल 2022 में कुल 2,98,988 मामले दर्ज किए गए थे साल 2020 में दर्ज किए गए मामलों की कुल संख्या 2,45,844 थी। गृह मंत्रालय की संस्था एनसीआरबी के अनुसार, दिल्ली में साल 2022 में हत्या के 501 मामले दर्ज किए गए, जो साल 2021 में 454 और साल 2020 में 461 थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 में अपहरण और बंधक बनाए जाने के कुल 5,585 मामले दर्ज किए गए, जिनकी संख्या साल 2021 में 5,475 और साल 2020 में 4,011 थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story