Delhi Crime News: गर्लफ्रेंड से हुआ था फूड डिलीवरी बॉय का झगड़ा, 19 साल के लड़के ने चाकू मारकर कर दी हत्या

Murder of a youth in Gurugram.
X
गुरुग्राम में युवक की हत्या। 
दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक किशोर ने 28 साल के फूड डिलीवरी एजेंट चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि किशोर की गर्लफ्रेंड का डिलीवरी एजेंट से झगड़ा हुआ था।

Delhi Crime News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक लड़के ने 28 साल के फूड डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि एजेंट का उसकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद किशोर ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार शाम की है। रोहिणी के विजय विहार इलाके में 19 साल के निखिल तोमर ने दीपक पर कई बार चाकू से वार किया। जिसके बाद युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच पिछले हफ्ते महिला को लेकर झगड़ा हुआ था और तनाव काफी बढ़ गया था। जिसके बाद लड़के ने फूड डिलीवरी एजेंट की हत्या कर दी। इस मामले में रोहिणी के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल का कहना है कि पीड़ित और आरोपी दोनों की आपराधिक हिस्ट्री रही है।

गोयल ने कहा कि पुलिस को मंगलवार शाम को निरंकारी भवन के पास हुई घटना के संबंध में एक कॉल आई थी। जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवक की पहचान कर उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी गई और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो आरोपी की पहचान निखिल तोमर के रूप में हुई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गोयल ने आगे बताया कि निखिल ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसने अपने साथियों के बारे में जानकारी दी है, जो अभी फरार है। अधिकारियों ने कहा कि निखिल तोमर ने यह भी खुलासा किया कि दीपक के साथ उसकी दुश्मनी उनकी आम महिला मित्र की वजह से बढ़ी थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story