प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, थाने पहुंकर जुर्म कबूला

MP NEWS
X
MP NEWS
MP News: मध्य प्रदेश के दतिया में एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब बताई जा रही। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस घटना स्थान पर पहुंची।

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया में एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब बताई जा रही। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस घटना स्थान पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपित पति ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। वारदात के बाद आरोपित खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने पूछा- तो उसने कहा, पत्नी और उसके प्रेमी का हत्या करके आया हूं।

आरोपी रवि ने पुलिस को बताया पूरी घटना
डबल मर्डर की घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दम्मू का बाग गांव की है। आरोपी रवि (30) पिता गोपाल वंशकार ने आरोप लगाया कि पत्नी पूजा वंशकार का अफेयर डबरा का रहने वाला दूर के रिश्तेदार रवि (20) पिता विनोद से चल रहा था। 'शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे प्रेमी रवि उसे घर के आसपास घूमता रहा था। रवि को देखते ही पत्नी ने बाजार से सब्जी लेकर आने को कहा। पत्नी के कहने पर मैं बाजार के लिए घर से तो निकला, लेकिन पत्नी पर मुझे पहले से शक था। घर से निकलकर मैं कुछ दूर गया और थोड़ी देर रास्ते में खड़ा रहा, इसके बाद फिर वापस घर लौट आया।

जैसा मुझे शक था, उसी तरह का ही हुआ। घर पहुंचा तो गेट बाहर से बंद था। मैंने जोर से दरवाजा खटखटाया तो रवि ने गेट खोला। उसे देखकर मेरा गुस्सा भड़क गया। घर के अंदर गया तो पत्नी आपत्तिजनक हालत में नहीं थी। मैंने किसी से कुछ नहीं बोला और बगल में रखी कुल्हाड़ी उठाकर रवि पर हमला कर दिया। यह देखकर पत्नी पूजा उसे बचाने के लिए आगे आई तो उस पर भी वार कर दिया। कुल्हाड़ी उसके सिर पर लगी।

पत्नी का रिश्तेदार मृतक
डबरा का रहने वाला प्रेमी पूजा का दूर का रिश्तेदार लगता था। दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते पहचानते थे। पिछले 6 महीने से रवि का पूजा के घर आना-जाना चल रहा था। इसी दौरान इनका अफेयर हो गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story