Delhi Airport Advisory: घने कोहरे का उड़ानों पर असर, ट्रेन की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक, IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Delhi airport advisory
X
घने कोहरे का फ्लाइट पर पड़ा असर।
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में घने कोहरे के विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच गई है। जिसके कारण कई फ्लाइट और ट्रेने देरी से चल रही हैं।

Delhi Airport Advisory: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में घने कोहरे के विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच गई है। जिसके कारण 150 फ्लाइट्स के संचालन में देरी हुई। इन उड़ानों में अंतरराष्ट्रीय व घरेलू दोनों शामिल हैं। इसके साथ ही ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में घने कोहरे की स्थिति के बीच आज सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट ने एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से यात्रा से पहले एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। दिल्ली एयरपोर्ट ने इसकी जानकारी एक्स पर दी है।

100 फ्लाइट्स 10 से 15 घंटे लेट

बता दें कि घने कोहरे के कारण दिल्ली में 150 फ्लाइट्स 10 से 15 घंटे लेट हुईं। जबकि 10 विमानों के रूट बदले गए। कोहरे के बीच कम दृश्यता के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में देरी हो रही है। इस बीच एक यात्री ने कहा कि हमे कोलकाता जाना है। हमारी फ्लाइट 2 घंटे 45 मिनट की देरी से चल रही है। देरी का कारण कोहरा और खराब मौसम है। वहीं एक अन्य दूसरे यात्री ने बताया कि हम मुंबई के लिए यात्रा कर रहे हैं और हमारी उड़ान 2 घंटे 55 मिनट की देरी से है। खराब मौसम के कारण फ्लाइट देर हुई है।

ये भी पढ़ें:- Weather Updates: दिल्ली में ठंड और कोहरे का कहर जारी, 100 फ्लाइट्स लेट, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रविवार को 7 फ्लाइट्स किया गया था डाइवर्ट

इससे पहले बीते दिन भी पूरे उत्तर भारत में कम दृश्यता और घने कोहरे की स्थिति ने इंडिगो की फ्लाइट्स संचालन को प्रभावित किया, जिससे हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। बीते दिन सुबह 4.30 से 7 बजे के बीच 7 फ्लाइट्स को जयपुर और एक फ्लाइट को मुंबई डाइवर्ट किया गया। बेंगलुरु में खराब मौसम के चलते कैंपेगौड़ा एयरपोर्ट से 44 फ्लाइट देरी से उड़ान भरी।

देरी से चल रही 18 ट्रेनें

गौरतलब है कि कोहरे का असर सिर्फ फ्लाइट पर नहीं पड़ रहा है बल्कि इसका असर ट्रेनों पर भी खूब पड़ा है। कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ऐसे में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को कड़ाके की सर्दी में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story