Weather Updates: दिल्ली में ठंड और कोहरे का कहर जारी, 100 फ्लाइट्स लेट, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi haryana Weather News
X
दिल्ली में ठंड और कोहरे का कहर जारी।
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी आफत बन कर टूट पड़ी है। सर्दी के साथ-साथ घने कोहरे का भी कहर जारी है।

Delhi Haryana Weather: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी लोगों पर आफत बन कर बरस रही है। सर्दी के साथ-साथ घने कोहरे का भी कहर जारी है। घने कोहरे के कारण दिल्ली में 100 फ्लाइट्स 10 से 15 घंटे लेट हुईं। जबकि 10 विमानों के रूट बदल दिए गए। घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हालांकि, राजधानी में आज से स्कूल फिर खुल जाएंगे, लेकिन इनका समय सुबह 9 बजे रखा गया है। वहीं शाम पांच बजे के बाद एक भी कक्षाएं नहीं चलेंगी।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

आज सुबह भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। इस बीच मौसम विभाग ने आज और कल शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 16 जनवरी को घना कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद दिल्ली में 20 जनवरी तक मध्यम कोहरा रहने की उम्मीद है।

14 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज 15 जनवरी को 14 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसमें 5 राज्यों में कोहरे का रेड अलर्ट है, जिनमें दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और यूपी शामिल हैं। IMD ने उत्तर प्रदेश और बिहार, हरियाणा के कुछ हिस्सों में 14 और 15 जनवरी 2024 को कुछ स्थानों में ठंडा दिन से गंभीर ठंडे दिन रहने की संभावना है। वहीं, पंजाब के कुछ स्थानों में 14-16 जनवरी के दौरान गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है।

हरियाणा में धुंध का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हरियाणा में आज सोमवार को धुंध का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 8 जिलों में धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अम्बाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और जींद शामिल हैं। यहां भी विजिबिलिटी 25 मीटर के करीब है।

ये भी पढ़ें:- हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, 17 जिलों में सर्दी का ऑरेंज अलर्ट, शिमला से भी कम दर्ज किया गया तापमान

दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण

इससे पहले बीते दिन रविवार दिल्ली में इस मौसम में सबसे ठंडा रहा। रविवार सुबह पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, साथ ही कोहरा भी भयानक देखने को मिला था। इस दौरान प्रदूषण बढ़कर गंभीर स्तर पर पहुंच गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह 10 बजे 458 दर्ज किया। इसे देखते हुए प्रदूषण की रोकथाम से जुड़े आयोग CAQM ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर GRAP-3 को फिर लागू कर दिया।

इसके तहत BS-III पेट्रोल और BS- IV डीजल गाड़ियों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इन पर दिल्ली के साथ गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भी रोक रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में प्राइवेट कंस्ट्रक्शन और सभी तरह के गैर-जरूरी निर्माण भी बैन रहेंगे। स्टोन क्रशर, माइनिंग गतिविधियां भी नहीं हो सकेंगी। मौसम में बदलाव, हवा की धीमी रफ्तार, बढ़ी नमी और ओपन बर्निंग में इजाफे से प्रदूषण बढ़ा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story