Delhi Weather Update: दिल्ली की ठंड ने मसूरी-शिमला को किया फेल, जानलेवा हुआ प्रदूषण स्तर, जानें आज का मौसम

Delhi Weather
X
दिल्ली का मौसम।
Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड ने लोगों की कमर तोड़ दी है। दिल्ली में एक ही दिन में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मसूरी और शिमला भी पीछे छूट गए।

Delhi Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोग ठिठुर रहे हैं। दोपहर होते-होते भले ही सूरज निकल आता है और ठंड कम हो जाती है, लेकिन सुबह और रात के समय रिकॉर्डतोड़ ठंड कर रहा है। रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह पिछले दिन के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस कम था। दूसरी ओर कल अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शिमला-मसूरी से भी कम दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है, जो कि रविवार से भी कम है। इससे साफ है कि आज और अधिक ठंड पड़ने वाली है। आपको बता दें कि रविवार रात दिल्ली के पूसा और राजघाट में पारा 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो कि मसूरी और हिमाचल से भी कम है। 15 दिसंबर को मसूरी का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शिमला में कल न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

एक दिन में धम से गिरा तापमान

बताते चलें कि राजधानी में अचानक से ठंड बढ़ने लगी है। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि शनिवार को 8 डिग्री सेल्सियस रहा था, लेकिन रविवार आते ही तापमान सीधे 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और आज सोमवार को 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आईएमडी ने यह भी कहा है कि अभी दिल्ली में ठंड और अधिक बढ़ने वाला है। क्रिसमस और न्यू ईयर आने तक राजधानी में और अधिक ठंड पड़ने लगेगी।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर

प्रदूषण ने भी दिल्ली को अपनी चपेट में ले रखा है। कुछ दिन पहले प्रदूषण स्तर में सुधार होने लगा था, लेकिन एक बार फिर दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंच चुका है। आज दिल्ली के पंबाजी बाग इलाके का एक्यूआई 415 दर्ज किया गया है, जो कि काफी खतरनाक श्रेणी में आता है। इसके अलावा दिल्ली के अधिकांश इलाकों का एक्यूआई 300 प्लस है, जो दर्शाता है कि दिल्ली का एक्यूआई जानलेवा है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों को ठंड से मिली थोड़ी राहत, AQI फिर पहुंचा 350 के पार, जानें पूरे सप्ताह का हाल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story