Delhi Weather: राजधानी में रिकॉर्डतोड़ बारिश, इस मानसून सामान्य से 60 फीसदी अधिक बारिश दर्ज, जानें 20 सितंबर तक के मौसम का हाल

Delhi weather update
X
जानें आज के मौसम का हाल।
Delhi Weather Update: दिल्ली में आज भी दिनभर बारिश के आसार रहने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं और छिटपुट बारिश भी हो चुकी है।

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम तक बारिश देखने को मिल रही है। इससे मौसम साफ और ठंडा तो है ही, लेकिन इससे राजधानी में जलभराव और ट्रैफिक जाम की भी समस्या देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि अभी दिल्ली में मानसून एक सप्ताह से 10 दिन तक और रहने वाला है, लेकिन अभी ही 2024 के मानसून से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चलिए बताते हैं अगले 5 दिनों तक का कैसा मौसम रहेगा।

आज कितना रहेगा दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज भी बारिश होने की संभावना है। आज यानी रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादल देखने को मिल रहे हैं और कई जगहों पर छिटपुर बारिश भी हुई है। आज दिनभर दिल्ली में हल्की बारिश के आसार बरकरार रहेंगे। इससे तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने वाला है। शनिवार को भी दिल्ली के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

20 सितंबर तक बारिश के आसार

कल दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम यानी 32.6 डिग्री दर्ज किया गया था, इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.9 डिग्री कम यानी 21.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इतना कम तापमान होने के कारण लोगों को ठंड का अहसास भी हो रहा था। दिल्ली वालों के मन में एक सवाल जरूर होगा कि बारिश से आखिर कब तक राहत मिलेगी, बताते चलें कि मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार बताए हैं। हालांकि मानसून करीब अगले 10 दिनों तक रहने वाला है, ऐसे में बारिश के आसार मानसून के जाने के साथ ही खत्म हो सकता है।

2021 मानसून के बाद सर्वाधिक बारिश

आपको जानकर हैरानी होगी कि अभी मानसून खत्म होने में करीब 10 दिनों का वक्त है, लेकिन अभी तक इस मानसून सीजन 60 फीसदी अधिक बारिश दर्ज किए जा चुके हैं, जो कि अभी और बढ़ने वाला है। साल 2024 के मानसून से पहले सर्वाधिक बारिश साल 2021 के मानसून में हुई थी। दिल्ली में मानसून ने इस बार 1000 मिलीमीटर का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में आज भी नहीं थमेगा बारिश का दौर: दिसंबर की ठंड सितंबर में होगी महसूस, जानें अगले 3 दिनों के मौसम का हाल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story