Logo
Delhi Weather: दिल्ली में लगातार तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को इस भीषण गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है।

Delhi Weather: देश के अधिकतर राज्यों में लोग हीटवेव और गर्मी की मार झेल रहे हैं। कई जगहों पर गर्मा के प्रकोप के कारण लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं, दिल्ली में भी लगातार तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को इस भीषण गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है।  इस बीच मानसून को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। इस बार केरल में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि राष्ट्र की राजधानी में भी जून के आखिरी सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकती है।

कैसा रहा गुरुवार का मौसम

गुरुवार को  हवा की दिशा में बदलाव की वजह से लोगों को गर्मी की मार से मामूली राहत मिली है. हवा के साथ आ रही नमी से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिला। हालांकि, नमी की वजह से उमस बढ़ गई है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस से अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

5 दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आस-पास बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी  हरियाणा,  उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब सहित कई राज्यों में आने वाले 5 दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसका असर दिल्ली पर भी दिखाई देगा और आने वाले 5 दिनों लू से राहत मिलने के कोई संभावना नहीं है।

Also Read: राजस्थान में प्रचंड गर्मी से हाहाकार, बाड़मेर 48 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर; Heat Wave को लेकर रेड अलर्ट

दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग

वहीं, इस भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली में भी बिजली की मांग 8 हजार मेगावाट तक पहुंच गई। इससे पहले पिछले 5 दिनों से लगातार बिजली की मांग 7 हजार मेगावाट से अधिक दर्ज की गई। कहा जा रहा है कि दिल्ली में मई महीने में 15 साल बाद ऐसा हुआ है, जब बिजली की मांग लगातार 7 हजार मेगावाट से अधिक दर्ज की जा रही है।  

5379487