Delhi Weather Today: दिल्ली में सर्द हवाओं से 4.9°C लुढ़का तापमान, दर्ज की गई इस सर्दी की अब तक की सबसे ठंडी सुबह

Delhi records season’s coldest morning at 4.9°C
X
दिल्ली में अब तक सबसे ठंडी रही 11 दिसंबर की सुबह।
राजधानी दिल्ली में बुधवार यानी 11 दिसंबर की सुबह इस सर्दी की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।

Delhi Weather Today: दिल्ली में बुधवार की सुबह इस सर्दी की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो सामान्य से पांच डिग्री कम और अब तक का सबसे कम तापमान बताया जा रहा है। वहीं एक दिन पहले दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बर्फ से ढके पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather Today: सर्द हवाओं से ठिठुर रहा दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव का अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि हमने पिछले तीन दिनों में लगातार ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलती देखी हैं और इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ऊंचाई वाले इलाकों में काफी बर्फबारी हुई है। स्थानीय स्तर पर आसमान साफ है और इन दोनों वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, दिन में धूप निकल रही है। लेकिन, इसके वाबजूद ठंडी हवाएं अधिकतम तापमान को भी सामान्य से नीचे रख रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले साल 15 दिसंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस था। वहीं दिसंबर 2022 (26 दिसंबर) में यह 5 डिग्री सेल्सियस और दिसंबर 2021 (20 दिसंबर) में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिसंबर का सर्वकालिक न्यूनतम तापमान 0°C है, जो 27 दिसंबर 1930 में दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें-दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका: सीलमपुर से विधायक अब्दुल रहमान ने दिया इस्तीफा, केजरीवाल को लेकर कही ये बात

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सफदरजंग वेधशाला में दर्ज किया गया है, लेकिन शहर के अन्य हिस्सों में तापमान और भी नीचे गिर गया है। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और पालम में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। बुधवार को भी तापमान ऐसा ही रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली में अकेले उतरेगी AAP, केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story