Delhi Water Crisis: दिल्ली के 12 इलाकों में कल यानी 9 मार्च सोमवार को पानी की सप्लाई नहीं होगी। इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जानकारी दी गई है। जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि पहले से पानी को स्टोर करके रख लें, ताकि जल संकट के समय उसका इस्तेमाल किया जा सके।
DJB का कहना है कि कल भूमिगत (अंडरग्राउंड) जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की फ्लशिंग का वार्षिक काम किया जाएगा, जिसकी वजह से इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को समझदारी से पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
इन इलाकों नहीं आएगा पानी
- पीतम पुरा
- शालीमार बाग
- A3 ग्रीन अपार्टमेंट पश्चिम विहार
- BG1/SFS पश्चिम विहार
- केशव पुरम
- लॉरेंस रोड
- त्रिनगर
- रामपुरा
- अशोक विहार
- ब्लॉक D करम पुरा
- 444 (लाल क्वार्टर) मादीपुर
- 208 (SFS) मादीपुर
!!Water Alert!!
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) March 7, 2026
Due to the annual flushing programme of UGR and Booster Pumping Stations, water supply will be affected on 09 March, 2026 in several areas of Delhi.
Residents are advised to store adequate water in advance.
We regret the inconvenience caused and thank you for… pic.twitter.com/kDHmFDOhnH
पानी की टैंकर मंगाने के लिए नंबर
दिल्ली जल बोर्ड ने पंपिंग स्टेशन में होने वाले इस सफाई के काम के कारण लोगों को होने वाली परेशानी के लिए खेद जताया है। इसके अलावा DJB द्वारा कुछ समस्याओं को कम करने के लिए कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इन नंबरों की मदद से इलाकों में रहने वाले लोग टैंकर भी मंगवा सकते हैं। जो इस प्रकार है:-
- सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916,23527679,23538495
- अशोक विहार: 27304656, 24306089
- पश्चिम विहार: 25274679, 25275259, 25275260
- पंजाबी बाग: 25223658
- वॉटर इमरजेंसी नंबर 1916









