CM Rekha Gupta On Uttam Nagar Murder Case: दिल्ली उत्तम नगर में होली के दिन हुई तरुण की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान सामने आया है। सीएम रेखा गुप्ता ने इस हत्या को लेकर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है, उन्होंने इसे अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली बताया है। सीएम ने कहा कि राजधानी में ऐसी जघन्य आपराधिक और हिंसक घटनाओं के लिए शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है, वहीं इस तरह की दरिंदगी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम रेखा ने कहा कि, 'होली के पावन पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर में एक मासूम युवा की जघन्य हत्या की यह घटना अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मामले में सख़्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अमानवीय घटना करने का दुस्साहस न कर सके।
होली के पावन पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर में एक मासूम युवा की जघन्य हत्या की यह घटना अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 7, 2026
दिल्ली में इस प्रकार की जघन्य आपराधिक और हिंसक घटनाओं के लिए शून्य सहनशीलता की नीति है। इस तरह की दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त…
दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार के साथ-सीएम रेखा गुप्ता
सीएम ने दुख जताते हुए कहा कि 'इस कठिन समय में, दिल्ली सरकार पूरी संवेदना, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मैं परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलवाने के लिए कार्रवाई करूंगी। तरुण के परिवार ने अपना जवान बेटा खोया है, उनके दुख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।'
क्या है पूरा मामला ?
बता दें कि उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में होली के दिन 4 मार्च को 11 साल की बच्ची ने पानी से भरा गुब्बारा फेंक दिया था, जिसके छींटें दूसरे समुदाय की महिला पर पड़ गए थे, इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया था। माफी मांगने के बावजूद विवाद हिंसक हो गया। आरोपियों ने 26 साल के तरुण की लोहे की रॉड, ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर उसे घायल कर दिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान तरुण की मौत हो गई थी। इसे लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। दिल्ली पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।










