Uttam Nagar Machli Mandi Fire Case: दिल्ली के उत्तम नगर से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात स्लम एरिया में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसमें करीब 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, लोगों के चीख-पुकार से दृश्य और भी ज्यादा भयावह हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पत नहीं लग पाया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला उत्तम नगर के मटियाला गांव के मछली मंडी का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बीती दे रात बुधवार 11 मार्च को यह हादसा हुआ है। आग लगने के बाद इलाके में पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।
पुलिस जांच में जुटी
आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग ने करीब 400 झुग्गियों को आग की चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को तुरंत मामले के बारे में सूचना दी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
दमकल विभाग ने काफी घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली की अग्निशमन सेवा की ओर से सूचना दी गई है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।